एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर (aleksandar alex) के साथ लगातार स्पॉट हो रही हैं। दोनों हर पार्टी में साथ नजर आते हैं। टाइगर से ब्रेकअप के बाद दिशा लगातार एलेक्जेंडर के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों को साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखने पर फैंस लगातार दावा कर रहे थे कि दोनों एक - दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस मामले में एलेक्जेंडर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एलेक्जेंडर ने दिशा के साथ लिंकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हम सच्चाई जानते हैं।
एलेक्जेंडर ने कहा कि वो सर्बिया के हैं और मैं दिशा का क्लोज फ्रेंड हूं। हम दोनों की मुलाकात मुंबई में शुरुआती दिनों में हुई थी। हमने साल 2015 में एक साथ फ्लैट भी शेयर किया है। हम दोनों एक एजेंसी के लिए काम करते थे और फिटनेस की वजह से एक- दूसरे के ज्यादा क्लोज हो गए।
एलेक्जेंडर ने दिशा को अपना अच्छा दोस्त बताया है
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'दिशा मेरे लिए परिवार की तरह है। इस कंपटीशन के दुनिया में जब भी हम लॉ फील करते है तो एक- दूसरे के लिए खड़े रहते हैं। मैं जानता हूं कि पिछले कुछ हफ्तों से मीडिया में क्या बातें चल रही है। लेकिन सच्चाई हमें पता है। उन्होंने कहा मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा इसे जानने में इतनी दिलचस्पी क्यों होती है। क्यों नहीं किसी को शांति जीने देना पसंद करते हैं। हम अपनी डेटिंग की खबरों को पढ़कर हंसते हैं। एलेक्जेंडर ने कहा कि मैं टाइगर को भी अच्छे से जानता हूं।
डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हुए टाइगर ने करण जौहर के शो में कहा था वो सिंगल है। दिशा और टाइगर ने साथ में बागी 2 में काम किया था। इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था। दिशा और टाइगर दोनों इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।
