बॉलीवुड

'Awarapan 2' में हुई दिशा पाटनी की एंट्री, इमरान हाशमी संग ऑनस्क्रीन रोमांस करती आएंगी नजर!

Disha Patani Roped in Awarapan 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की अपकमिंग रोमांटिक-ड्रामा 'आवारापन 2' (Awarapan 2) के लिए मेकर्स ने दिशा पाटनी को फाइनल किया है। इस मूवी में दिशा पाटनी को ऑनस्क्रीन इमरान हाशमी को रोमांस करते हुए देखा जाएगा।

Image

Images Source: IMDb

Disha Patani Roped in Awarapan 2: साल 2007 में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' रिलीज हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस मूवी में इमरान हाशमी के साथ श्रिया शरण लीड रोल में नजर आई थी। अब कई सालों के बाद साल 2025 में मेकर्स ने इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल को बनाने की बड़ी अनाउंसमेंट की है। इसी साल 24 मार्च के दिन इमरान हाशमी ने अपने जन्मदिन के मौके पर 'आवारापन 2' का टीजर भी जारी किया था। अब इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इमरान हाशमी के अपोजिट इस मूवी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को कास्ट कर लिया है।

'आवारापन 2' के लिए फाइनल हुईं दिशा पाटनी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी को अब इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' में अहम भूमिका में देखा जाएगा। नितिन कक्कड़ और मुकेश भट्ट ने फिल्म के लिए दिशा पाटनी को बतौर लीड एक्ट्रेस साइन किया है। इस फ्रेश को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। 'आवारापन 2' एक इंटेंस लव स्टोरी होने वाली है। इस मूवी में इमरान हाशमी को शिवम् पंडित के रोल में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर दिशा पाटनी के किरदार को लेकर मेकर्स ने चीजें अभी सीक्रेट रखी हैं।

बताया जा रहा है कि 'आवारापन 2' की शूटिंग इसी साल सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू कर दी जाएगी। इस मूवी को मेकर्स ने जनवरी तक पूरा करने का मन बनाया है। निर्माता चाहते हैं कि यह मूवी साल 2026 की गर्मियों में रिलीज कर दी जाए। वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article