बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया को एनिवर्सरी पर दिया लाखों का पर्स, कीमत जानकर उड़े जाएंगे होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2023, 04:37 PM IST

बॉलीवुड के पॉवर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में अपनी फर्स्ट एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने फर्स्ट एनिवर्सरी पर आलिया को लाखों का पर्स गिफ्ट किया है।

Image

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt (credit pic: instagram)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 14 अप्रैल को अपनी फर्स्ट एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। एनिवर्सरी पर कपल को साथ में बांद्रा वाले घर के बाहर देखा गया था। कपल इस दौरान कैजुअल आउटफिट में नजर आया था। कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। रणबीर और आलिया ने अपने एनीवर्सरी पर पैपराजी से भी बातचीत की थी।

रणबीर ने कुछ दिन पहले कहा था कि मुझे लगता है कि मैं एक अच्छा हसबैंड नहीं हूं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि रणबीर ने आलिया को एनीवर्सरी पर क्या गिफ्ट दिया तो हम आइए बताते हैं।

रणबीर ने गिफ्ट किया लाखों को तोहफा

रणबीर कपूर को कुछ दिनों पहले एयरपोर्ट पर चैनल बैग के साथ देखा गया था। एक्टर ने एनिवर्सरी पर अपनी पत्नी को पिंक कलर का स्लिंग बैग दिया था। इस हैंडबैग की कीमत 12, 250 अमेरिकी डॉलर है जिसकी भारतीय रुपये में करीब 10 लाख रुपये की कीमत है। एनिवर्सरी के खास मौके पर आलिया ने पैपराजी के सामने रणबीर को किस किया था। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। एक्ट्रेस का ये अंदाज यूजर्स को पसंद नहीं आया था। लोगों ने आलिया को जमकर ट्रोल किया था।

एनीवर्सरी पर आलिया ने शेयर की अनसीन फोटो

एनिवर्सरी के खास मौके पर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ अनसीन फोटो शेयर की थी। एक फोटो में रणबीर और आलिया के हल्दी फंक्शन की फोटो है। दूसरी फोटो में रणबीर और आलिया के वेकेशन की तस्वीरें है। रणबीर और आलिया ने पिछले साल दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच शादी की थी। एक्ट्रेस ने पिछले साल नंवबर महीने में बेटी राहा को जन्म दिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। आलिया भी जल्द अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article