बॉलीवुड

Pahalgam Terror Attack: फवाद खान को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुई दिया मिर्जा, कहा- 'कला को नफरत से दूर रखो'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 24, 2025, 01:14 PM IST

Dia Mirza on Fawad Khan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) अपने एक पुराने इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस फवाद खान (Fawad Khan) और बॉलीवुड फिल्म ‘अबीर गुलाल (Abir Gulaal)’ को लेकर बात करती नजर आईं।

Image

Dia Mirza Abir Gulaal Fawad Khan

Dia Mirza on Fawad Khan: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद पूरा इंडिया गम में डूबा नजर आ रहा है। भारत सरकार भी इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाती नजर आ रही है। जिसके बाद अब पाकिस्तानी लोगों के इंडिया आने पर बैन लग गया है। इन सब के बीच पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ‘अबीर गुलाल (Abir Gulaal)’ चर्चा में आ गई हैं। इस आतंकी हमले के बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को अभी फिलहाल के लिए टाल दिया है। अब इन सब के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस फिल्म 'अबीर गुलाल' और एक्टर फवाद खान को लेकर बयान दिया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

दिया मिर्जा ने किया फवाद खान का समर्थन

एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने इन दिनों अपने न्यूज18 (News18) को दिए इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस पाकिस्तानी स्टार फवाद खान, स्टार्स के बैन और अपकमिंग फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर सवाल किए गए। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं तो हमेशा से मानती हूं कि आर्ट को शांति और प्यार का जरिया होना चाहिए। हमें कभी भी आर्ट और खेल को नफरत के साथ नहीं जोड़ना चाहिए। अच्छा है कि फवाद फिल्म में वापस आए हैं, हम जल्द ही उन्हें देखेंगे।' दिया मिर्जा के इस बयान के सामने आने के बाद एक्ट्रेस हर तरफ ट्रोल हो रही हैं। आपको दिया मिर्जा का ये इंटरव्यू पहलगाम हमले से पहले का है।

फिल्म में साथ नजर आएंगी वाणी कपूर

बॉलीवुड की फिल्म ‘अबीर गुलाल (Abir Gulaal)’ पाकिस्तानी स्टार फवाद खान के साथ-साथ इंडियन एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) भी लीड रोल में है। पहले ये फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली है। अब ‘अबीर गुलाल' की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। दिया मिर्जा के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article