बॉलीवुड

Dhurandhar: भारत के दुश्मनों को चुन-चुनकर खत्म करने वाले मेजर मोहित शर्मा का किरदार निभा रहे हैं रणवीर सिंह? आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी

Dhurandhar Update: स्टार एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अफवाह थी कि रणवीर का किरदार मेजर मोहित शर्मा पर आधारित है, जिन्होंने भारत के दुश्मनों का सफाया किया था। इस बीच आदित्य धर ने चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर..

Image

pic credit- dhurandhar movie/ reddit

Dhurandhar Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर को देखने के लिए लोग क्रेजी हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। कई लोग तो ये दावा कर रहे हैं कि फिल्म में रणवीर सिंह, मेजर महित शर्मा का रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने दुनिया को सच्चाई बता दी है। आदित्य ने ये साफ कर दिया है कि रणवीर सिंह, मेजर महित शर्मा का रोल नहीं निभा रहे हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

आदित्य धर ने कही ये बात

अफवाह थी कि रणवीर का किरदार मेजर मोहित शर्मा पर आधारित है, जिन्होंने इफ्तिखार भट्ट बनकर 2000 के शुरुआती सालों में हिज्बुल मुजाहिदीन में घुसपैठ की थी और भारत के दुश्मनों का सफाया किया था। इस मामले पर आदित्य धर ने चुप्पी तोड़ी है। एक एक्स पोस्ट में जब आदित्य धर से पूछा गया कि क्या रणवीर का रोल सचमुच मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी से लिया गया है, तो आदित्य ने लिखा, 'नहीं सर, हमारी फिल्म धुरंधर मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित नहीं है। ये आधिकारिक स्पष्टीकरण है। अगर भविष्य में हम मोहित सर की बायोपिक बनाएंगे तो परिवार की पूरी सहमति और परामर्श से बनाएंगे, ताकि उनके बलिदान और विरासत का सच्चा सम्मान हो।' जानकारी के लिए बता दें कि मेजर मोहित को 2009 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकवादियों के साथ लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने के बाद मरणोपरांत सर्वोच्च सैन्य सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।

aditya dhar tweet

pic credit- twitter

धुरंधर के ट्रेलर ने मचाया तहलका

बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को लोगों ने काफी प्यार दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। सभी लोग मूवी को देखने के लिए बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article