बॉलीवुड

क्रिकेट में धुरंधर बनना चाहते थे आदित्य धर, नेपोटिज्म ने तोड़ दिया था डायरेक्टर का सपना

Aditya Dhar Was A Cricketer: आदित्य धर की मूवी धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच आदित्य धर को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने ऐसी बात कह दी है कि लोग हैरान हो गए है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Aditya Dhar Was A Cricketer: बॉलीवुड के फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त ने मूवी में धांसू एक्टिंग की। अब सभी को आदित्य की धुरंधर 2 का इंतजार है। इस बीच आदित्य धर को लेकर एक खबर सामने आई है। फिल्ममेकर बनने से पहले वो क्रिकेटर थे। हालांकि नेपोटिज्म की वजह से क्रिकेट में वो अपनी पहचान नहीं बना पाए। इस बारे में प्रियदर्शन ने विस्तार से बताया है।

क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य धर

आदित्य धर ने धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद इंडियन सिनेमा के सबसे कामयाब निर्देशकों में अपनी जगह बना ली है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए और कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े। अब इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। बता दें कि डायरेक्टर से पहले आदित्य धर क्रिकेटर बनना चाहते थे। प्रियदर्शन ने हाल ही में मैशेबल इंडिया को बताया कि आदित्य अंडर-19 टीम में जगह बनाने के करीब थे, लेकिन राजनीति और प्रभाव की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया। घर पर निराश बैठे आदित्य ने फिल्म गर्दिश देखी और कहा, 'यही काम करना चाहता हूं।' इसके बाद वे मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद भी संघर्ष जारी रहा। प्रियदर्शन ने बताया कि आदित्य कुछ फिल्मों के लिए डायलॉग लिख चुके थे, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं मिला, जिससे वे बहुत निराश थे। फिर वे प्रियदर्शन के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने लगे।

पहले दिन कितना कमाएगी धुरंधर 2

प्रियदर्शन ने इस बारे में कहा, ''आदित्य मेरे साथ तीन साल तक रहे। वे डायलॉग लिखते थे। उनकी सबसे बड़ी ताकत भाषा पर पकड़ थी। मैं हमेशा उनमें संभावना देखता था।' बताते चलें कि धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है। रिलीज से पहले ही इस मूवी ने करोड़ों का कारोबार कर लिया है। जानकारों का ये मानना है कि ये फिल्म पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article