Dhurnadhar 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। आज ही धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। ट्रेलर में सारा अर्जुन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ट्रेलर के एक सीन को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
यलीना जमाली की होगी मौत!!
धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 का ट्रेलर आखिरकार शनिवार को रिलीज हो गया और फैंस पर इसका जैसा असर पड़ना था, वैसा ही हुआ। रणवीर सिंह और आदित्य धर की इस जासूस एक्शन फिल्म के नए झलकियां देखते ही इंटरनेट पर आग लग गई। फैंस आदित्य धर की पीक डिटेलिंग की तारीफ कर रहे हैं और रणवीर के हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार को शानदार बता रहे हैं। ट्रेलर के कई सीन और किरदार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खासकर सारा अर्जुन का किरदार यलीना अपनी किरदार की गहराई से लोगों का ध्यान खींच रही है। ट्रेलर के एक दिलचस्प सीन में यलीना बंदूक थामे खड़ी दिख रही है, वह किस पर निशाना साध रही है, यह साफ नहीं दिखाया गया, जिससे दर्शक कांप उठे हैं। सिनेमैटोग्राफी ने चालाकी से उस व्यक्ति को छिपा रखा है जिस पर बंदूक तनी है। फैंस का मानना है कि वह अनदेखा शख्स हमजा ही हो सकता है। कहानी के हिसाब से फैंस थ्योरी बना रहे हैं कि अपनी जासूसी मिशन को सीक्रेट रखने के लिए और खुद की सुरक्षा के लिए हमजा को अपनी पाकिस्तानी पत्नी यलीना को खत्म करने जैसा कठोर फैसला लेना पड़ सकता है।
कब रिलीज होगी फिल्म धुरंधर 2
सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या होगा अगर वो किसी और को मार रही हो और हमें गुमराह किया जा रहा हो?' दूसरे ने कहा, 'आरआईपी यलीना। हमजा के लिए देश पहले आता है। मेरी धुरंधर 2 थ्योरी सही साबित होने वाली है।' एक फैन ने ट्वीट किया, 'धुरंधर 2 का यह सीन देखकर दिल टूट जाएगा... जसकीरत सिंह रंगी बनाम यलीना।' बता दें कि ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
