बॉलीवुड

Dhurandhar 2: यश की 'टॉक्सिक' से टक्कर पर 'धुरंधर' एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, गौरव ने कहा- 'अच्छी फिल्म को...' - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 12, 2025, 05:55 AM IST

Gaurav Gera on Clash With Toxic: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) में धमाल मचाने वाल एक्टर गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो 'धुरंधर 2' की यश की फिल्म से हो रही टक्कर पर रिएक्शन देते नजर आए।

Image

Image Source: Gaurav Gera Instagram

Gaurav Gera on Clash With Toxic: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने एक के बाद एक साल 2025 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ स्टार्स की एक्टिंग को लेकर भी खूब चर्चा हो रही हैं। इन सब के बीच अब फिल्म में स्पेशल रोल करने वाले गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान गौरव गेरा फिल्म धुरंधर को लेकर बात करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं गौरव गेरा ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।

गौरव गेरा ने फिल्म को लेकर कही ये बात

एक्टर गौरव गेरा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह गौरव गेरा का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। गौरव ने जूम से खास बातचीत में आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा, 'सेट पर वो बहुत शांत और प्यारे इंसान हैं। सच में सबसे अच्छे इंसान। इतने बड़े प्रोडक्शन के बावजूद एक बार भी गुस्सा नहीं किया। बस इतना कहते थे मेरे पास बेस्ट टीम है, मुझे टेंशन लेने की जरूरत नहीं। इससे हमें बहुत कॉन्फिडेंस मिलता था।' ‘धुरंधर’ को ज्यादातर अच्छे रिव्यूज मिले हैं, लेकिन कुछ लोग इसे 'इस्लामोफोबिक' भी बता रहे हैं। इस सवाल पर गौरव गेरा ने कहा, 'जिन्हें लगता है कि फिल्म किसी एक धर्म को टारगेट करती है, उनसे बस इतना कहूंगा पहले फिल्म देख लें। एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि ‘धुरंधर ने भारतीय सिनेमा को नया आयाम दिया’ ये बिल्कुल सही है। ऐसी फिल्में कभी-कभार ही आती हैं। आदित्य धर अपनी अलग ही लीग में हैं। एक्टर और दर्शक दोनों के तौर पर मुझे उन पर बहुत गर्व है।' ‘धुरंधर 2’ अब 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। क्या गौरव का मोहम्मद आलम वापस आएगा? गौरव ने मुस्कुराते हुए कहा, 'ये तो आपको पता चल जाएगा। बस इतना बता सकता हूं कि धुरंधर 2 बहुत बड़े लेवल पर और पहले से भी ज्यादा शानदार होगी।'

'टॉक्सिक' से टक्कर पर भी दिया रिएक्शन

साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) की ‘टॉक्सिक’ (Toxic) से टक्कर पर गौरव गेरा ने रिएक्शन देते हुए कहा कि 'दोनों फिल्में अपना रास्ता बना लेंगी। अच्छी फिल्म को हमेशा अपना दर्शक मिल ही जाता है।' गौरव गेरा के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article