Dhurandhar 2 Teaser Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि सभी लोग दंग रह गए। इस मूवी ने दुनियाभर में 1290 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर अक्षय खन्ना तक ने धांसू एक्टिंग की है। अब सभी लोगों की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। काफी समय से धुरंधर 2 के टीजर को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आदित्य ने बताया है कि टीजर कब रिलीज होगी।
कब आएगा धुरंधर 2 का टीजर
धुरंधर की एंड-क्रेडिट सीन में ही उसके सीक्वल 'धुरंधर पार्ट 2' की आधिकारिक घोषणा हो चुकी थी। तब से दर्शक आदित्य धर की इस दूसरी फिल्म की झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब डायरेक्टर ने आखिरकार टीजर के बारे में हिंट दे दिया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर मिली धमाकेदार सफलता के बाद सबकी नजरें 'धुरंधर पार्ट 2' पर टिकी हैं। ऑनलाइन फैंस लगातार आदित्य धर से पूछ रहे थे कि टीजर कब आएगा। एक फैन ने मजाक में इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अदित्य धर मजाक नहीं, टीजर जल्दी।' इस पर आदित्य ने तुरंत जवाब दिया, 'टीजर कुछ दिनों में आ जाएगा।' रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर पार्ट 2' का टीजर 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज हो सकता है। कई लोग ये दावा कर रहे थे कि बॉर्डर 2 के साथ ही इसका टीजर अटैच होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

aditya dhar instagram
धुरंधर 2 के लिए पलके बिछाए बैठे हैं लोग
पहले पार्ट में रणवीर सिंह ने अंडरकवर एजेंट जस्किरत सिंह रंगी का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान के क्राइम वर्ल्ड में हमजा अली मजारी बनकर घुसपैठ करता है। वह कई मास्टरमाइंड्स को चकमा देता है और एक-एक करके अंडरवर्ल्ड के गुंडों को खत्म करता है, लेकिन अभी भी कुछ लोग बाकी हैं। इसलिए वह 'धुरंधर पार्ट 2' में वापस आएगा ताकि अपने मिशन को पूरा कर सके और बड़े साहब को सबक सिखा सके। बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लोगों का ये मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली है।
