बॉलीवुड

Dhoom 4 का इंतजार हुआ खत्म!! YRF के ऑफिस पहुंचे रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor at YRF office: अभिनेता रणबीर कपूर कुछ देर पहले ही यशराज फिल्म्स के ऑफिस पहुंचे, जहां से सामने आई उनकी फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस का मानना है कि यशराज बैनर जल्द ही रणबीर कपूर के साथ धूम 4 का ऐलान करने वाला है, जिसके चलते रणबीर कपूर ने निर्माता आदित्य चोपड़ा से मुलाकात की है।

Image

Ranbir Kapoor Dhoom 4

Ranbir Kapoor at YRF office: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का नाम लम्बे समय से धूम सीरीज से जुड़ रहा है और माना जा रहा है कि मेकर्स उन्हें धूम 4 के लिए साइन कर सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि यशराज बैनर धूम सीरीज के लिए एक यंग और डैशिंग चोर चाहता है, जिसके लिए रणबीर कपूर एकदम परफेक्ट हैं। इन खबरों पर रणबीर कपूर ने पक्की मुहर भी लगा दी है क्योंकि वो कुछ देर पहले ही अपनी चमचमाती लाल रंग की गाड़ी से यशराज बैनर पहुंच चुके हैं। रणबीर कपूर की वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आई है, लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि वो आदित्य चोपड़ा के साथ धूम 4 को डिस्कस करने के लिए पहुंचे हैं।

आदित्य चोपड़ा के साथ धूम 4 डिस्कस करने के लिए पहुंचे रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल से दिखा दिया है कि बड़े निर्माता उनके साथ मेगा बजट एक्शन मूवीज बना सकते हैं। वो न केवल बजट रिकवर करने क्षमता रखते हैं बल्कि मोटी कमाई करके भी दे सकते हैं। आदित्य चोपड़ा लम्बे समय से धूम सीरीज की अगली मूवी बनाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें रणबीर कपूर एकदम परफेक्ट लगते हैं। माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और यशराज बैनर के बीच फाइनली धूम 4 को लेकर आम सहमति बन गई है और जल्द ही ये फिल्म अनाउंस होने वाली है।

अभिषेक-उदय के रोल्स पर बना हुआ है संशय

खबरों की मानें तो अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा धूम 4 का हिस्सा नहीं होंगे। मेकर्स धूम सीरीज एक नई पहचान दिलाना चाहते हैं, जिसके लिए वो स्टारकास्ट पूरी तरह से बदलने का मूड बना रहे हैं। धूम अभिषेक के करियर की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। उनका इससे अलग होना किसी झटके से कम नहीं है। देखना दिलचस्प रहेगा कि धूम सीरीज के फैंस अभिषेक के बिना धूम 4 को एक्सेप्ट कर पाएंगे या नहीं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article