बॉलीवुड

Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र की याद में इस दिन रखी गई प्रेयर मीट, 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' होगा नाम

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 27, 2025, 12:15 PM IST

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। अब धर्मेंद्र की याद में एक प्रेयर मीट रखी जा रही है, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं ये प्रेयर मीट कब और कहां होने वाली है।

Image

Image Source: IMDb

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद से बी-टाउन में उदासी छाई हुई है। धर्मेंद्र को याद कर के बॉलीवुड स्टार्स काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। अभी हाल ही में कई बॉलीवुड स्टार्स धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल (Sunny Deol) से मिलने पहुंचे थे। इन सब के बाद अब धर्मेंद्र की याद में एक प्रेयर मीट रखी गई है। जिसको लेकर सारी जानकारी सामने आ गई है। इस प्रेयर मीट को देओल परिवार ने ये नाम दिया है।

आज होगी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट

एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वो आज भी लोगों की यादों में अमर हैं। धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी दुखी नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच अब धर्मेंद्र के प्रेयर मीट को लेकर खबर सामने आ गई है। देओल परिवार आज यानी 27 नवंबर को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखने जा रहा है। ये प्रेयर मीट शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक मुंबई के ताज होटल में होगी। इस प्रेयर मीट को 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' का नाम दिया गया है। इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचने वाले हैं। इससे से जुड़ा एक इनवाइट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। Mid Day की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीट में सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) उनके सुपरहिट गाने गाएंगे। ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर छा गई है।

Dharmendra

Dharmendra

जुहू वाले घर पहुंचे थे ये सितारे

इस प्रेयर मीट से पहले देओल परिवार के जुहू वाले घर पर बॉलीवुड स्टार्स का तांता लगा हुआ है। अभी हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), अजय देवगन (Ajay Devgn), आशा पारेख (Asha Parekh), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और राकेश रोशन (Rakesh Roshan) देओल परिवार के घर उनका दुख बांटने पहुंच चुके हैं। इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article