बॉलीवुड

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में फूट-फूटकर रोई हेमा मालिनी, बेटी अहाना-ईशा की आंखों से नहीं रुक रहे आंसू

Dharmendra Prayer Meet: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को दुनिया से गए हुए करीब 16 दिन हो गए हैं। आज उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जो दिल्ली में रखी गई। इस मौके पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने राजनीतिक नेता शामिल हुए।​​ हेमा मालिनी धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक नजर आई।

Image

Dharmendra Prayer Meet

Dharmendra Prayer Meet: अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ( Hema Malini) ने आज दिल्ली में धर्मेंद्र( Dharmendra) के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन के बाद हेमा मालिनी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर यह प्रार्थना सभा रखी। इस प्रार्थना सभा में जानी-मानी हस्तियां मौजूद रही। हेमा मालिनी ने यह प्रार्थना सभा राजनीति के लोगों के लिए रखी थी, जिसमें अमित शाह से लेकर निर्मला सीतारमण तक मौजूद रहीं। लोगों को संबोधित करते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र का उनके जीवन में क्या प्रभाव था। इस मौके पर हेमा के साथ अहाना और ईशा देओल नजर आई। प्रार्थना सभा से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें हेमा मालिनी अपना दर्द बयां कर रही हैं।

हेमा मालिनी स्टेज पर दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए कहती हैं कि वह मेरे लिए पूरी तरह से समर्पित थे। हेम मालिनी ने कहा- " वो जो फिल्मों में प्यार करते थे वही मुझे रियल लाइफ में पति मिले। हम दोनों को सच्चा प्यार था और अपने ऊपर विश्वास था इसलिए हमने शादी की।" हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि- वह समर्पित पति थे, उन्होंने मुझे हौसला दिया, हर वजह साथ दिया हर मौके पर मेरे लिए खड़े रहे। उन्होंने मेरे हर फैसले में मेरा साथ दिया। मेरी बेटी ईशा और अहाना को उन्होंने भरपूर प्यार दिया। साथ ही उनकी समय पर भी शादी कराई। वह अपने नातियों को भी बहुत प्यार करते थे। हेमा मालिनी उन्हें याद करते हुए बेहद भावुक नजर आ रही थी। उन्होंने उस किस्से का भी जिक्र किया जब धर्मेंद्र अपने नातियों के साथ खेलते थे साथ ही वो बच्चे भी उन्हें बेहद प्यार करते थे।

प्रेयर मीट में नजर आए ये लोग

हेमा मालिनी के साथ स्टेज पर ईशा और अहाना देओल नजर आई। दोनों की आंखों में आंसू थे और अपने पिता को याद कर रही थी। इस प्रेयर मीट में हेमा मालिनी के दामाद वैभव वोहरा। ईशा देओल के एक्स-हस्बैंड और बिज़नेसमैन भरत तख्तानी भी नजर आए। धर्मेंद्र के लिए यह दूसरी प्रेयर मीट है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय रेल और सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजनीतिक नेता शामिल हुए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article