बॉलीवुड

Dharmendra News: पिता धर्मेंद्र को लेकर अस्पताल से निकले सनी देओल-बॉबी देओल, देखें 1st Video

Dharmendra News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सनी देओल और बॉबी देओल अब अपने पिता धर्मेंद्र को अस्पताल से लेकर घर की ओर रवाना हो गए हैं। अस्पताल से सुबह एम्बुलेंस का भी वीडियो सामने आया था।

Image

Sunny-Bobby Take Dharmendra to Home

Dharmendra News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के समय उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टर्स की निगरानी में रहने के बाद धर्मेंद्र की हालत में सुधार आने लगा था। पीटीआई के अनुसार धर्मेंद्र को बुधवार सुबह छुट्टी दे दी गई। बॉबी देओल भी सुबह-सुबह गाड़ी लेकर अपने पापा को डिस्चार्ज कराने के लिए पहुंचे।

पापा धर्मेंद्र को घर लेकर पहुंचे सनी-बॉबी

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने की खबर पर मुहर लगा दी है। सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता की देखभाल अब घर पर ही करेंगे। बताया है कि देओल परिवार उन्हें घर वापस ले गया है। बुधवार की सुबह-सुबह अस्पताल से निकलती एक एम्बुलेंस का वीडियो देख धर्मेंद्र के फैन्स की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि थोड़ी देर बाद ही यह जानकारी सामने आई कि दिग्गज अभिनेता की हालत में सुधार देखने के बाद अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है। सनी देओल और बॉबी देओल सहित फैमिली के सभी मेंबर्स धर्मेंद्र की देखभाल घर पर ही करेंगे।

धर्मेंद्र की फैमिली ने जारी किया बयान

धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब उनकी देखभाल घर पर ही की जाएगी। हम मीडिया और आम जनता से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकलबाजी न लगाएं। इस दौरान उनकी और उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। हम उनके जल्द स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। उनका सम्मान करें क्योंकि वो आपसे बहुत प्यार करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरी बार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। अब उन्हें जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया के साथ देखा जाएगा। यह फिल्म 25 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article