Fans are Angry on Deol Family: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ( Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह, सोमवार को उनका देहांत हो गया। एक्टर 89 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह जब यह खबर सामने आई तो फैंस का दिल दर्द के मारे फट गया। लोगों को इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था कि उनका चहेता अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं रहा। मुंबई के विले पार्ले पवन हंस शमशान गृह में एक्टर का अंतिम संस्कार हुआ। हालांकि देओल परिवार ने बिना किसी अंतिम यात्रा के उनका अंतिम संस्कार कर दिया। जिस बात से धर्मेन्द्र के फैंस थोड़े से नाराज हैं। उनका कहना है कि हम उन्हें सालों से चाहते थे, यह हमारे साथ गलत हुआ है।
धर्मेंद्र के फैंस चाहते थे कि वह आखिरी बार अपने चहेते एक्टर को देख पाए या उनके अंतिम दर्शन कर पाए। ऐसा सोचकर ढेर सारी लोग उनके घर के बाहर भी नजर आए और शमशान घाट के गेट पर भी लोगों की काफी भीड़ नजर आई। लोग अपने फेवरेट हीरो की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार में रहे, हालांकि परिवार वालों ने सिक्योरिटी के चलते चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। फैंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि- "हमने उन्हें कई सालों से प्यार किया है, वह हमारे फेवरेट थे, उनकी एक झलक तो दिखानी ही थी'। एक फैन ने तो पुलिस वाले को पैसे देते हुए कहा कि कृपया हमें अंदर जाने दीजिए। बता दें कि लोग बाहर खड़े होकर आँखों में आँसू लेकर रोते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अभी तक परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि पूरा देओल परिवार एक साथ शमशान घाट पर नजर आया। सनी देओल से लेकर हेमा मालिनी तक हर किसी की आंखों में बिछड़ जाने के आँसू थे। आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की मौत की खबर से हर कोई उदास नजर आ रहा है।