बॉलीवुड

Dharmendra News: पति धर्मेंद्र को लेकर घर पहुंची पत्नी हेमा मालिनी, सामने आया 1st वीडियो

Hema Malini Took Dharmendra Home: बॉलीवुड दुनिया के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज सुबह ही धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब उनकी पत्नी हेमा मालिनी अपने पति को घर ले जाती हुई दिखाई दीं। अस्पताल के बाहर से एम्बुलेंस का पहला विजुअल सामने आया है।

Image

Image Source: Instagram

Hema Malini Took Dharmendra Home: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र बीते दो दिनों से मुश्किलों का सामना कर रहे थे। सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि पूरे देओल परिवार के लिए मुश्किल घड़ी थी जो अब खत्म होने को आई है। इस हफ्ते सोमवार के दिन धर्मेंद्र को बिगड़ी तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिससे फैंस टेंशन में आ गए थे। जैसे ही धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी उनका परिवार दौड़ा-दौड़ा अस्पताल जा पहुंचा था। परिवार ने अपडेट दिया की धर्मेंद्र की हालत में अब सुधार है और उनपर इलाज का असर भी दिखाई देने लगा है। फैंस और परिवार की दुआओं ने आखिरकार अपना असर दिखा डाला, जी हाँ, धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है और पत्नी हेमा मालिनी उन्हे घर लेकर गईं।

ब्रीच कैंडी अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी में आज 12 नवंबर सुबह 7:30 बजे बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को घर भेज दिया गया है। धर्मेंद्र का इलाज घर में होगा परिवार की निगरानी में। कुछ समय पहले ही अस्पताल से सामने आई वीडियो में एम्बुलेंस को रवाना होता हुआ देखा गया जिसमें धर्मेंद्र को उनकी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) घर ले जाती हुई नजर आईं। हेमा अब अपने पति का ध्यान घर में रखेंगी डॉक्टर्स की मदद से। 24 घंटे हेमा अब अपने पति धर्मेंद्र की आँखों के सामने रहेगी ताकि परिवार के माहोल से उनका स्वास्थ जल्द ठीक हो सके। हेमा और पूरा देओल परिवार इस समय धर्मेंद्र के साथ मौजूद हैं। करीब दो दिन बाद देओल परिवार और फैंस ने राहत की सांस ली जब धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली। ब्रीच कैंडी अस्पताल

साथ ही ये भी कहा गया है की डॉक्टर्स से गहराई से सलाह-मशविरा कर ही देओल परिवार धर्मेंद्र को घर लेकर लौटे हैं। धर्मेंद्र के परिवार ने स्टेटमेंट भी जारी कर दिया है की एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गुजारिश है कि परिवार को प्राइवसी दी जाए और सभी मिलकर धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना करें ताकि जल्द से जल्द उनकी सेहत में और भी ज्यादा सुधार आए। बता दें 89वर्षीय धर्मेंद्र को बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों ने जकड़ा हुआ है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article