बॉलीवुड

धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज मिलते ही देओल परिवार ने जारी किया बयान, अटकलबाजी न लगाने की रिक्वेस्ट

Deol Family Issue Statement: आज सुबह बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने घर जाने की अनुमति दी। धर्मेंद्र के चाहने और परिवार वालों के लिए ये खुशी का मौका है। इस बीच धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने पर देओल परिवार मे स्टेटमेंट जारी कर गुजारिश की है।

Image

Image Source: Bobby Deol Instagram

Deol Family Issue Statement: 89 वर्षीय एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते धर्मेंद्र का स्वास्थ बिगड़ गया और उन्हे सोमवार की दोपहर आनन-फानन में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मेंद्र का परिवार और दोस्त उनसे मिलने भागे-भागे अस्पताल आ पहुंचे। पिछले दो दिन से धर्मेंद्र का इलाज चल रहा था और उसका असर भी हुआ। आज परिवार ने डॉक्टर्स संग विचार-विमर्श कर धर्मेंद्र को घर ले आए। डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद धर्मेंद्र के परिवार ने चिंतित फैंस को जानकारी दी।

देओल परिवार ने बयान जारी करते हुए कहा, "श्री धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही अपना जल्द से जल्द ठीक होने वाला ट्रीटमेंट जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से गुजारिश करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकलबाज़ी न करें और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की प्राइवसी का सम्मान करें। हम उनके जल्द ठीक होने, अच्छी सेहत और लंबी आयु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं।" फैंस खुश हैं की आखिर धर्मेंद्र अपने घर लौट आए हैं और उनका मानना है कि परिवार के बीच में रहकर एक्टर जल्द ही ठीक होंगे। कभी-कभी डॉक्टर्स द्वारा चल रहे इलाज के साथ-साथ अपनों का प्यार भी एक बीमार आदमी को ठीक होने में मदद करता है। आखिरकार दो दिन मुश्किल घड़ी के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। फैंस चाहते हैं कि पल-पल परिवार एक्टर की हेल्थ अपडेट देता रहे। धर्मेंद्र (Dharmendra) के लिए फैंस का जुनून देख एक्टर के घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि भीड़ इक्कठी ना हो।

जैसा की आपको मालूम है बीती सुबह फेक खबर उडी थी की धर्मेंद्र का निधन हो गया है। हालांकि इन खबरों का खंडन करते हुए ईशा देओल और हेम मालिनी ने पोस्ट शेयर कर डाला। माँ और बेटी ने बताया था कि इस तरह की झूठी खबरें निंदनीय हैं और धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं। बता दें बीती रात धर्मेंद्र से मिलने आमिर खान भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे वो भी अपने गर्लफ्रेंड गौरी के साथ।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article