Dharmendra Dies At 89: भारतीय सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का 89 की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र ने मुंबई में आखिरी सांस ली है। 24 नवंबर के दिन सामने आई धर्मेंद्र के निधन की खबर ने उनके फैन्स को बड़ा झटका दिया है। फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को याद करते हुए उनकी पिक्स और वीडियो शेयर शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी धर्मेंद्र के निधन पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी है।

Kareena Kapoor's post for Dharmendra

Kiara Advani's Post for Dharmendra.
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि धर्मेंद्र को सांस लेने में परेशानी आई थी। इसके बाद 12 नवंबर के दिन धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल गई थी। ऐसे में अब 24 नवम्बर के दिन धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरे इंडियन सिनेमा को सदमे में डाल दिया है। फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नही रहे हैं।
धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 25 दिसंबर के दिन बड़े परदे पर रिलीज होगी।
