बॉलीवुड

धर्मेंद्र की याद में भावविभोर हुए शत्रुघ्न सिन्हा, देओल खानदान के एक-एक बच्चे के लिए लिखी दिल की बात

Shatrughan Sinha Post for Dharmendra: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जाने से हर जगह मातम पसरा हुआ है । हर कोई उनके साथ अपनी यादें ताजा करता नजर आ रहा है। धर्मेंद्र को याद करते हुए एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल का जिक्र किया है ।

Image

Image Source: X

Shatrughan Sinha Post for Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र( Dharmendra) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने की खबर से पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। धर्मेंद्र की मौत से पूरी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बार-बार याद कर रहे हैं। वहीं देओल परिवार की हालत भी कुछ ठीक नहीं है। हाल ही में देओल परिवार ने एक प्रेयर मीट का आयोजन किया। जिसमें इंडस्ट्री के तमाम स्टार शामिल हुए। धर्मेंद्र के खास दोस्त और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी धर्मेंद्र के परिवार से मुलाकात की। अपनी इस मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वो कैसे सनी देओल और बॉबी देओल से मिले।

अपने ऑफिशियल X हैंडल पर, शत्रुघ्न सिन्हा( Shatrughan Sinha) ने लिखा, "दिल्ली से लौटने पर, बहुत भारी दुख के साथ हमारे सबसे प्यारे फैमिली फ्रेंड हमारे बड़े भाई धर्मेंद्र के घर गया। उनके प्यारे बेटों सनी देओल, बॉबी देओल , उनकी आकर्षक, चार्मिंग पत्नी तान्या उनके हैंडसम बेटे धरम और खासकर आर्यमन से मिलना दिल को छू लेने वाला था। उन सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा और धर्मजी को याद किया कि वह एक शानदार इंसान थे और उन्होंने जिन कई जिंदगियों को छुआ, उनके लिए हमेशा रहेंगे। इस दुख की घड़ी में उनकी शांति और ताकत के लिए प्रार्थना की। शांति।"

शत्रुघ्न सिन्हा की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। फैंस धरम पाजी को याद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका जाना एक युग के अंत होने जैसा लग रहा है। बताते चले कि शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ में काम किया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article