बॉलीवुड

7 फेरे लेने से पहले Devoleena Bhattacharjee ने शेयर की PIC, दुल्हन के अवतार में आई नजर

Devoleena Bhattacharjee wedding pic: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो दुल्हन के अवतार में दिख रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी की ये तस्वीरें इस ओर इशारा कर रही हैं कि वो शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

Image

7 फेरे लेने से पहले Devoleena Bhattacharjee ने शेयर की PIC

Devoleena Bhattacharjee wedding pic: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस सातवें आसमान पर हैं। इस तस्वीर में देवोलीना भट्टाचार्जी दुल्हन के अवतार में दिखाई दे रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने ये तस्वीर शादी के मंडप पर कदम रखने से पहले शेयर की है, जो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस ब्लैक एंड व्हाइट पिक में देवोलीना की खुशी साफ-साफ देकी जा सकती है, जिस कारण फैंस का दिल जोरों से धड़क रहा है। देवोलीनी भट्टाचार्जी ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो लहंगा और डायमंड ज्वैलरी पहने दिख रही हैं। उनके हाथों में कलीरे और चूड़ा भी है, जिनकी वजह से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।

इन तस्वीरों से पहले देवोलीना भट्टाचार्जी ने हल्दी सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज शेयर की थीं, जिनमें वो पीले रंग की आउटफिट पहने दिख रही थीं। तस्वीरों में उनके खास दोस्त विशाल सिंह मेहंदी लगाते दिख रहे थे। देवोलीना भट्टाचार्जी ने विशाल के साथ डांस करते हुए वीडियो भी शेयर की थी। कुछ वीडियोज और तस्वीरों में देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी मां से भी मेहंदी लगवाती दिख रही थीं। अदाकारा के फैंस ने उन वीडियोज और तस्वीरों को हाथों-हाथ लिया और जमकर प्यार बरसाया।

हैरान हैं देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस

देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद काफी हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने अचानक से शादी करने का फैसला कैसे ले लिया है। देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी जिंदगी छुपाने के लिए नहीं जानी जाती हैं। अगर उनकी जिंदगी में कुछ बड़ा होता है तो वो उसे फैंस के साथ शेयर जरूर करती हैं लेकिन शादी जैसी बड़ी बात उन्होंने क्यों छुपायी यह किसी को समझ नहीं आ रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article