बॉलीवुड

Deva First Review: शाहिद कपूर ने दी यादगार परफॉर्मेंस, पैसा वसूल मास एंटरटेनर है देवा

Deva Movie Review: अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जल्द ही फिल्म देवा (Deva Review) के साथ दर्शकों के सामने होंगे, जिसके प्रमोशन में वो इन दिनों व्यस्त हैं। फिल्म देवा में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) नजर आएंगी। इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर की देवा एक मास एंटरटेनर है, जिसे पब्लिक थिएटर में जमकर एन्जॉय करेगी।

Image

Deva First Review

Deva Movie Review In Hindi: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर की नई फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म देवा में शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर का किरदार प्ले करते नजर आएंगे, जो जिंदगी के चक्करों में ऐसा फंसा है कि उसकी जिंदगी से खुशियां गायब हो चुकी हैं। फिल्म देवा का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद से ही सभी को फिल्म का इंतजार है। अगर बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो शाहिद कपूर की देवा जबरदस्त थ्रिलर है, जिसके साथ दर्शक जरूर कनेक्ट करेंगे। फिल्म देवा के ओवरसीज सेंसर बोर्ड से सामने आ रहे रिव्यूज कमाल के हैं।

उमैर संधू ने अपने ट्वीट में फिल्म देवा की तारीफ करते हुए लिखा है, 'ओवरसीज सेंसर बोर्ड से फिल्म देवा का फर्स्ट रिव्यू आ गया है। देवा एक पैसा वसूल मास एंटरटेनर है, जिसमें शाहिद कपूर ने कमाल का काम किया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को बांधे रखा है। फिल्म का क्लाइमैक्स कमाल का है, जिसे देखकर दिमाग हिल जाएगा। फिल्म को अच्छी पब्लिसिटी की जरूरत है ताकि ये अच्छी बॉक्स ऑफिस स्टार्ट ले सके। फिल्म इतनी कमाल की है कि दर्शक पागल होने वाले हैं।'

एक वक्त था जब शाहिद कपूर की फिल्में सिनेमाघरों में पानी मांग रही थीं और क्रिटीक्स ने उनका करियर खत्म होने की भविष्यवाणी कर दी थी। फिल्म कबीर सिंह से उनके दिन ऐसे बदले की वो लगातार हिट फिल्में डिलीवर कर रहे हैं और निर्माता उन पर भरोसा जता रहे हैं। अगर फिल्म देवा भी सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म करती है तो एक बार फिर से शाहिद कपूर निर्माताओं की पहली पसंद बन जाएंगे। देवा के हिट होते ही पूजा हेगड़े की जिंदगी में भी हिट फिल्मों का सूखा खत्म हो जाएगा। वो भी बड़े-बड़े स्टार्स के साथ लम्बे समय से फ्लॉप दे रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article