Sonakshi Sinha News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज सिस्टम की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में इस सीरीज का टीजर सामने आया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। इस बीच बॉलीवुड की अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा को कोर्ट क्यों जाना पड़ा?
सोनाक्षी सिन्हा को मिली राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पक्ष में फैसला सुनाया और उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की अंतरिम सुरक्षा के आदेश दिए। जस्टिस ज्योति सिंह ने मामले की सुनवाई की और पूछा कि पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन कहां-कहां हुआ है। सोनाक्षी की तरफ से वकील ने बताया कि कुछ AI बॉट्स उनकी शक्ल, आवाज और विशेषताओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। जज ने उल्लंघन वाली लिंक्स की सॉफ्ट कॉपी मांगी और मामले को अगली सुनवाई के लिए 6 जुलाई तक टाल दिया। हाल के समय में कई सेलिब्रिटीज ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख किया है। इसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, ऋषभ शेट्टी, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और नागार्जुन जैसे नाम शामिल हैं।
ईद पर वायरल हुई फोटोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में ईद के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा की कुछ फोटोज सामने आई, जिनमें वो जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक पोज दे रही है। सोनाक्षी और जहीर का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने साल 2024 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था।
