बॉलीवुड

Dhurandhar 2 को सेना अधिकारियों ने बताया देश के लिए खतरा, दिल्ली HC ने दिए जांच के आदेश

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर एक सैन्यकर्मी ने ये आरोप लगाया है कि इसमें दिखाए गए कुछ सीन्स राष्ट्र के लिए खतरा हैं। दिल्ली HC ने इस मामले की जांच के लिए सेंसर बोर्ड को निर्देश दिए हैं।

Image

Dhurandhar 2: सेना अधिकारियों ने Ranveer Singh की मूवी को बताया देख के लिए खतरा, दिल्ली HC ने दिए जांच के आदेश

साल 2026 की सबसे बड़ी हिट मूवी धुरंधर 2 को लेकर विवादों का सिलसिला लगातार जारी है। धुरंधर 2 के गाने को लेकर मचे बवाल के बाद अब इस पर एक और आरोप लगा है। असल में एक सैन्यकर्मी ने दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करते हुए धुरंधर 2 पर ये आरोप लगाया है कि इसके कुछ सीन्स में सेना से जुड़ी अहम जानकारियां दिखाई गई हैं जो राष्ट्र के लिए सुरक्षा का सबब बन सकती हैं। सैन्यकर्मी की याचिका सुनते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को ये आदेश दिया है कि वो फिल्म को देखकर इस मामले की जांच करे। अगर धुरंधर 2 के कुछ सीन्स ऐसे हैं, जिनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर संकट है तो इसे उचित तरीके से संबोधित किया जाना चाहिए। (ये भी पढ़ें: एक्टिंग के लिए Farrhana Bhatt को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, परिवार से तोड़ा नाता, बोलीं- 'सबसे बड़ा जोखिम..')

Dhurandhar 2 पर सैन्यकर्मी ने लगाए हैं क्या-क्या आरोप

सैन्यकर्मी ने अपनी जनहित याचिका में फिल्म धुरंधर 2 पर आरोप लगाया है कि इसमें कुछ ऐसे सीन्स हैं जो सेना और सुरक्षा बलों द्वारा बनाई जाने वाली रणनीतियों और ऑपरेशन्स के तरीकों को उजागर करती है। फिल्म में कुछ-कुछ जगहों पर संवेदनशील लोकेशन्स को भी उजागर किया गया है, जो राष्ट्र के लिए आगे चलकर बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं। सैन्यकर्मी का दावा है कि भले ही धुरंधर 2 को फिक्शन बताया गया हो लेकिन इसमें जिस तरह से देश का चित्रण किया गया है वो सुरक्षा के हित में नहीं है। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 के सेट पर पैपराजी को देख चिल्ला पड़ीं Bharti Singh, तलाक की फेक खबरों से हुईं नाराज?)

Dhurandhar 2: सेना अधिकारियों ने Ranveer Singh की मूवी को बताया देख के लिए खतरा, दिल्ली HC ने दिए जांच के आदेश

Dhurandhar 2: सेना अधिकारियों ने Ranveer Singh की मूवी को बताया देख के लिए खतरा, दिल्ली HC ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

सैन्यकर्मी की याचिका पर सुनवाई करने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने गंभीर टिप्पणी करते हुए माना है कि फिल्मों से प्रभाव पड़ता है, जिस कारण जरूरी सेंशरशिप जरूरी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सेंसर बोर्ड और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को जांच के आदेश दिए हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article