Deepika Padukone not Attend MET Gala 2026: दुनिया भर में मेट गाला 2026 का आगाज हो गया है। रेड कार्पेट पर अब सभी लोगों की नजर सेलेब्स के फैशन सेंस पर रहने वाली है। एक तरफ करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट सहित कई इंडियन सेलेब्स मेट गाला 2026 का हिस्सा बने हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगी। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में कई लोगों की लग रहा है कि मेट गाला 2026 (MET Gala 2026) में दीपिका पादुकोण के शामिल ना होने की वजह उनकी प्रेग्नेंसी है लेकिन ऐसा नहीं है। (इसे भी पढ़ें: राम चरण की 'Peddi' से होगी 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' की टक्कर, वरुण स्टारर की डेट बदलने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी)
इस कारण 'मेट गाला 2026' में शामिल नहीं होंगी दीपिका पादुकोण
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण इस समय केप टाउन में हैं। केप टाउन में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग को पूरा करने में लगी हुई हैं। 'किंग' से सेट से दीपिका पादुकोण की कई झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई हैं। फैन्स के अंदर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने का जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। मेट गाला 2026 में 'किंग' की शूटिंग की वजह से दीपिका पादुकोण शामिल नहीं हो पाएंगी। (इसे भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के तमिलनाडु चुनाव 2026 जीतने से गदगद हुईं प्रोड्यूसर चार्मी कौर, तृषा कृष्णन को बताया 'लकी मैस्कॉट')

Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण साल 2026 में हो रहे Met Gala में शामिल नहीं होंगी। दीपिका पादुकोण हमेशा से ही अपनी कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए जानी-जाती हैं। साल 2026 के लास्ट में मेकर्स 'किंग' को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यही वजह है कि दीपिका पादुकोण मेकर्स से किए अपने वादे को पूरा करते हुए 'किंग' की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करने में लगी हुई हैं।
इतने करोड़ है 'किंग' का बजट
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में दीपिका पादुकोण को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर सहित कई कलाकार अलग-अलग रोल में दिखाई देंगे। 'किंग' मूवी का बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के पास एटली कुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में देखा जाएगा।
