बॉलीवुड

मासी बनने की खबर से बेहद खुश है Deepika की बहन Anisha, कहा- बच्चे को सबसे ज्यादा बिगाड़ने वाला.....

Anisha Padukone on Deepveer Baby : हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान, अनीशा पादुकोण ( Anisha Padukone) ने अपनी बहन दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और अपने जीजा रणवीर सिंह के पहले बच्चे के आने के बारे में अपनी भावनाओं को साझा किया है ।

Image

Anisha Padukone on Deepveer Baby

Anisha Padukone on Deepveer Baby : बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह( Ranveer Singh) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर ने फैंस को बेहद खुश कर दिया है। कपल के बच्चे के आने की उम्मीद इसी साल के सितंबर में बताई जा रही है। वहीं बेबी के आने की खबर से फैंस से लेकर परिवार हर कोई खुश है। हाल ही में दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण( Anisha Padukone) ने इस पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने मौसी बनने की अपनी खुशी को जाहिर किया है।

हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान, अनीशा पादुकोण ( Anisha Padukone) ने अपनी बहन दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और अपने जीजा रणवीर सिंह के पहले बच्चे के आने के बारे में अपनी भावनाओं को साझा किया है । उन्होंने अपने जीवन में इस नए अध्याय के लिए अपने उत्साह और खुशी को व्यक्त करते हुए कहा, "बहुत बढ़िया, यह पहली बार का एहसास है।"

जब उनसे पूछा गया कि उनका क्या मानना है कि परिवार के सदस्यों में से कौन नन्हें बच्चे को सबसे ज्यादा बिगाड़ेगा, तो अनीशा ने कहा, यह कहना थोड़ा मुश्किल है, मुझे लगता है रणवीर बच्चे को बिगाड़ने वाला है, उन्हें बच्चे बहुत पसंद है,लेकिन मुझे डर है कि मेरे माता-पिता भी वहीं होंगे जो बच्चें को सबसे ज्यादा प्यार और लाड़ करने वाले हैं । उन्होंने आगे कहा कि हमारा पूरा परिवार बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी खुशी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article