Anisha Padukone will become Family Member of Deol Family: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone ) की बहन अनीशा पादुकोण ( Anisha Padukone) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। अनीशा पादुकोण ने रोहन आचार्य से सगाई पहले ही कर ली है। अब दोनों की शादी की तारीख रखी जा रही है। इसी बीच रोहन आचार्य को लेकर दिलचस्प बातें सामने आई हैं, वो यह कि रोहन का देओल परिवार से रिश्ता है। अगर रोहन और अनीशा की शादी होती है तो देओल और पादुकोण परिवार में भी रिश्तेदारी बन जाएगी। आइए आपको बताते हैं कौन हैं दीपिका पादुकोण के होने वाला जीजा जी।
अनीशा के होने वाले पति का है देओल परिवार से रिश्ता
दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) की बहन अनीशा पादुकोण( Anisha Padukone) ने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन रोहन आचार्य( Rohan Acharya) से सगाई की है। अब परिवार में शादी की बात चल रही है। रोहन आचार्य सनी देओल के बेटे करण देओल की पत्नी दृशा आचार्य के भाई हैं। यानि की अनीशा पादुकोण दृशा की भाभी बनने जा रही है। इस नाते देओल परिवार और पादुकोण परिवार एक-दूसरे के साथ रिश्तेदारी में बदलने वाला है। रोहन, जो दुबई में ब्लूग्राउंड में पार्टनर और सर्विस एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते हैं, मशहूर बिमल रॉय के परपोते हैं। उनकी माँ, चिमू आचार्य, रिंकी रॉय भट्टाचार्य और बासु भट्टाचार्य की बेटी हैं। रिंकी बिमल की बेटी हैं। चिमू ने दुबई के एक कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव सुमित आचार्य से शादी की।
क्या करती है अनीशा पादुकोण
एक प्रोफेशनल गोल्फर होने के साथ अनीशा अपनी बहन दीपिका के साथ उनके चैरिटेबल ट्रस्ट, Live Love Laugh पर काम कर रही हैं। वह LiveLoveLaugh की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं, जिसे एक्ट्रेस ने 2015 में स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन से जूझ रहे हर इंसान को उम्मीद देने के लिए शुरू किया था। अनीशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं और मीडिया से दूर ही नजर आती हैं। खबरों की माने तो इस रिश्ते को जोड़ने में रणवीर सिंह ने खासा रोल निभाया है। अभी शादी की तारीफ का खुलासा नहीं हुआ है।
