बॉलीवुड

Deepika Padukone ने ट्रोलिंग के बीच शेयर किया ऐसा VIDEO, रणवीर सिंह ने भी किया रिएक्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 29, 2023, 08:47 AM IST

Deepika Padukone Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं, कॉफी विद करण पर रिलेशनशिप पर किए अपने खुलासे के बाद से ही उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है।

Image

Deepika Padukone Shares a Video

Deepika Padukone Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ कॉफी विद करण सीजन 8 में नजर आई हैं। करण जौहर के इस चैट शो में आने के बाद से ही दीपिका और रणवीर इस समय सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। कॉफी विद करण पर रिलेशनशिप पर किए अपने खुलासे के बाद से ही उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोग जहां दीपिका और रणवीर के रिलेशनशिप की तारीफ किया करते हैं अब वह इसे नकली बता रहे हैं। इन सब के बीच अब दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो पर करण जौहर से साथ ही खुद रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का ये फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

दीपिका के VIDEO पर रणवीर सिंह का रिएक्शन

दीपिका ने सोशल मीडिया पर वायरल मीम, 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ' पर अपना एक वीडियो बनया है। जिसमें वह खुद की खूबसूरती की तारीफ इस वायरल मीम के जरिए कर रही हैं। जिसपर रणवीर सिंह और करण जौहर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। दीपिका के इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स को लग रहा है कि इतनी भयंकर ट्रोलिंग से भी एक्ट्रेस को फर्क नहीं पड़ रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article