बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने रणवीर संग अपने रिश्ते को लेकर कहीं ये बात, कपल्स को दी ये सलाह

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 11, 2023, 02:41 PM IST

पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच अनबन चल रही हैं। एक्टेस ने बताया कि उनका रणवीर संग रिलेशनशिप कैसा है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने नए कपल्स को भी कुछ सलाह दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि आज कल की युवा पीढ़ी में धैर्य की कमी है।

Image

deepika padukone and ranveer singh (credit pic: instagram)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों का सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस दीपिका और रणवीर को परफेक्ट कपल मनाते हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। दीपिका और रणवीर के बीच की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद है। कपल ने साल 2018 में शादी की थी। दीपिका इन दिनों लव गुरु बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में नए कपल्स को सलाह दी है कि उनका रिश्ता कैसे बेहतर हो सकता है। एक्ट्रेस ने अपने और रणवीर के रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की है।

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा कि हम सभी फिल्मों से प्रभावित होकर बड़े होते हैं या फिर अपने आसपास के रिश्ते को देखकर ही बड़े होते हैं। उसी तरह की छवि अपने दिमाग में बना लेते हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि हमें जितनी जल्दी हो सके। ये मान लेना चाहिए कि ये हमारी जर्नी है। जिस यात्रा पर वो हैं या दो लोग चल रहे हैं वो बाकी लोग से बेहतर होगी और उनसे अलग होगी।

दीपिका बनीं कपल्स के लिए लव गरु

एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि आज कल के कपल्स में धैर्य की कमी है। एक्ट्रेस ने कहा कि रणवीर और उनके जैसे बाकी कपल्स भी अपनी पुरानी पीढ़ी से ये सीख सकते हैं। सीखने के लिए बहुत सारी चीजें हैं लेकिन धैर्य उन में से सबसे पहली चीज है। एक्ट्रेस ने हाल ही में रणवीर के साथ भूटान में वेकेशन एनजॉय किया है। एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण हाल ही में पठान में नजर आई थी। पठान में दीपिका के साथ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ प्रोजेक्ट k में नजर आने वाली हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article