बॉलीवुड

Met Gala 2024 में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं Deepika Padukone, रेड कार्पेट पर दिखेगा प्रेग्नेंसी ग्लो

Deepika Padukone Ready To Grace Met Gala 2024: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी कई फिल्मों से खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। इससे इतर दीपिका पादुकोण को लेकर खबर है कि वह प्रेग्नेंसी में ही मेट गाला 2024 का हिस्सा भी बनेंगी।

Image

मेट गाला 2024 में जलवा बिखेरेंगी दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Ready To Grace Met Gala 2024: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। दीपिका पादुकोण जल्द ही 'कल्की 2898 एडी' और 'सिंघम अगेन' जैसी मूवीज में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था। मूवीज से इतर दीपिका पादुकोण जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। सितंबर तक उनके और रणवीर सिंह के घर नन्हा मेहमान आ सकता है। खास बात तो यह है कि प्रेग्नेंसी में ही दीपिका पादुकोण मेट गाला 2024 का हिस्सा भी बन सकती हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर खबर है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ मेट गाला 2024 के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरेंगी। इस बात से जुड़ी जानकारी खुद दीपिका पादुकोण की टीम ने उनसे फैंस को दी है। दीपिका पादुकोण की टीम का कहना है कि मेट गाला 2024 का हिस्सा बनने के लिए एक्ट्रेस तैयार हैं और उससे पहले वह कहीं भी नजर नहीं आएंगी। ऐसे में फैंस भी उन्हें प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ रेड कार्पेट पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण इवेंट में लग्जरी ब्रांड लुई वितोन को मेट गाला 2024 में प्रमोट करती दिखाई देंगी।

बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कई सालों तक मेट गाला इवेंट का हिस्सा रह चुकी हैं। वह 2017, 2018 और 2019 में मेट गाला का हिस्सा रह चुकी हैं। मेट गाला से जुड़े दीपिका पादुकोण के कई लुक्स भी चर्चा का विषय रह चुके हैं। हालांकि एक्ट्रेस या उनकी टीम की ओर से अभी तक मेट गाला 2024 पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article