Ranveer Singh To Take Long Paternity Leave: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया हैंडल पर इस खुशखबरी को बताने के साथ ही दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पर भी कई बार स्पॉट हो चुके हैं और अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में भी नजर आए थे। इस बीच अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने करियर को लेकर भी फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। दीपिका पादुकोण ने तो पहले ही अपना शेड्यूल क्लियर कर लिया है, उन्होंने अभी अपनी सभी अपकमिंग फिल्मों को होल्ड पर डाल दिया है और कुछ भी साइन करने से इनकार कर दिया है।
रणवीर सिंह भी लेंगे फिल्मों से ब्रेक?
अब खबर सामने आ रही हैं कि रणवीर सिंह ने भी अपने फिल्मी करियर से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है और बच्चे के जन्म के बाद वह ज्यादातक समय दीपिका और बेबी के साथ ही गुजारना चाहते हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। जिसके बाद अब वह डॉन 3, शक्तिमान, और आदित्य धर के अगली एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि अब रणवीर ने कुछ भी नई स्क्रिप्ट को साइन करने से इनकार कर दिया है। इस बीच वह अपना ज्यादातर समय बच्चे और दीपिका के साथ ही बिताना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के पैटरनिटी लीव वाली ये खबर अब तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस रणवीर के इस फैसले का समर्थन करते दिख रहे हैं।
