Deepika Padukone-Ranveer Singh becomes Parents: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। शादी के 6 साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणवीर सिंह की सालों की मुराद हुई पूरी। एक्टर हमेशा से दीपिका जैसी प्यारी बेटी चाहते थे। एक्ट्रेस 38 साल की उम्र में मां बनी हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस संग इस गुड न्यूज को शेयर किया है। दीपिका को मां बनने के लिए फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें- Deepika Padukone को शुरू हुआ लेबर पेन Ranveer Singh का हाथ थामे पहुंची अस्पताल, गणेश चतुर्थी पर आएगा नन्हा मेहमान!!
एक्ट्रेस को शाम में एचएन रिलायंस अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस के साथ उनके पति रणवीर कपूर भी नजर आए थे। एक्ट्रेस के साथ अस्पताल में उनका पूरा परिवार मौजूद था। एक्ट्रेस अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने पति संग बप्पा का आशीर्वाद लिया था।
शादी के छह साल बाद मां बनीं एक्ट्रेस
दीपिका ने फरवरी महीने में फैंस संग इस गुड न्यूज को शेयर किया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने खुलासा कर दिया था कि सितंबर में उनकी डिलीवरी डेट है। एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में भी अक्सर परिवार के साथ स्पॉट होती रहीं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी। एक्ट्रेस के साथ रणवीर भी नजर आए। एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया था। दीपिका ने साल 2018 में रणवीर से इटली में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था।
