Deepika Padukone को शुरू हुआ लेबर पेन Ranveer Singh का हाथ थामे पहुंची अस्पताल, गणेश चतुर्थी पर घर आएगा मामा मेहमान!!

​हाल ही में बॉलीवुड गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया ने रणवीर सिंह और उनके परिवार को मुंबई के सर एच एन अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया है। उन्हें जाता देख ये कयास लगाया जा रहा है कि दीपिका की डिलीवरी हो सकती है।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Sep 7 2024, 17:32 IST
डिलीवरी के लिए निकली दीपिका Image Credit : Zoom01 / 07

डिलीवरी के लिए निकली दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को कुछ देर पहले मुंबई के हस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया है। मीडिया ने रणवीर सिंह की कार को पहचाना और उनके साथ अंदर बैठी दीपिका पादुकोण पर भी नजर पड़ी। गाड़ी में दीपिका का हल्का सा चेहरा नजर आ रहा है। हालांकि ये नॉर्मल चेकअप है या दीपिका को लेबर पेन शुरू हो गया है, ये पता चलना बाकी है।

हस्पताल के बाहर Image Credit : Zoom02 / 07

हस्पताल के बाहर

अभी कुछ मिनट पहले रणवीर सिंह की गाड़ी को मुंबई के बड़े अस्पताल सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के बाहर स्पॉट किया गया है। गाड़ी को आपातकालीन वार्ड के बाहर स्पॉट किया गया। इस गाड़ी में रणवीर के साथ उनका परिवार भी नजर आया।

गाड़ी में दिखी दीपिका Image Credit : Zoom03 / 07

गाड़ी में दिखी दीपिका

दीपिका पादुकोण को गाड़ी में स्पॉट किया गया। जिसमें देखा जा सकता है कि दीपिका ब्लैक गाड़ी के अंदर बैठी हुई है। हालांकि गाड़ी को पुरी तरह ढंका हुआ है जिससे पता नहीं चल पा रहा अंदर कौन-कौन है।

रणवीर सिंह का परिवार Image Credit : Zoom04 / 07

रणवीर सिंह का परिवार

इस गाड़ी में रणवीर सिंह दीपिका के साथ-साथ रणवीर सिंह का परिवार भी नजर आया। हालांकि गाड़ी के अंदर से कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है।

कल ही हुए थे स्पॉट Image Credit : Zoom05 / 07

कल ही हुए थे स्पॉट

कल शुक्रवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने गए थे। जहां पर दीपिका को स्वस्थ अवस्था में देखा गया था। गणपति बप्पा की पूजा करते हुए कपल ने दुआ मांगी थी।

हो सकती है डिलीवरी Image Credit : Zoom06 / 07

हो सकती है डिलीवरी

दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी के नौवे महीने में है। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट अभी 20 दिन दूर है, लेकिन जिस तरह से परिवार को हस्पताल जाते हुए देखा गया, हर जगह हलचल बढ़ गई है कि बेबी जल्द हो सकता है।

नॉर्मल चेकअप Image Credit : Zoom07 / 07

नॉर्मल चेकअप

बता दें कि अभी तक डिलीवरी की कोई खबर सामने नहीं आई है। रणवीर सिंह के परिवार को हस्पताल जाते हुए स्पॉट किया गया है, हो सकता है ये नॉर्मल चेकअप हो। इसकी जानकारी मिलते ही खबर दे दी जाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!