बॉलीवुड

Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, Ranveer Singh संग वेकेशन पिक्स हुईं वायरल

Deepika Padukone Flaunts Her Baby Bump: हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण बेबी बंप फ्लॉन्ट करने के साथ-साथ मैटरनिटी फैशन गोल्स देती दिखाई दीं। दोनों वेकेशन पर निकले हैं।

Image

Ranveer Singh-Deepika Padukone

Deepika Padukone Flaunts Her Baby Bump: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2024 की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस समय दीपिका पादुकोण और उनके पति-एक्टर रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने यह भी बताया था कि वो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की कैंडिड पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन पिक्स में दीपिका पादुकोण को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फोटो इंटरनेट पर सामने आई है, जिसमें दोनों जहाज से उतरते नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण क्लासिक ब्लू जींस और सफेद स्नीकर्स के साथ भूरे रंग की लॉन्ग टी-शर्ट में दिखाई दीं। उनके ये नया और स्टाइलिश लुक फैन्स को काफी पसंद आया है। दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। 'सिंघम अगेन' एक्ट्रेस ने स्टाइल में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और मैटरनिटी फैशन गोल्स दिए। रणवीर सिंह भी ऑल व्हाइट लुक में काफी डैशिंग दिखाई दिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' है। इस फिल्म में वो लेडी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान सहित कई कलाकार मौजूद हैं। इसके अलावा दीपिका के पास प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी है। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह को जल्द फिल्म 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article