बॉलीवुड

Deepika Padukone कर रही हैं बेबीमून पीरियड को एन्जॉय, पीठ पर टैनिंग के निशान देख फैंस ने दे डाली सलाह

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 13, 2024, 04:01 PM IST

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह के साथ बेबीमून पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस अपनी बैक फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Deepika Padukone (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले फैंस संग इस गुडन्यूज को शेयर किया था। दीपिका सिंतबर महीने में मां बनेंगी। एक्ट्रेस का चौथा महीना चल रहा है। एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कोई फोटो शेयर नहीं की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस अपनी बैक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है। एक्ट्रेस ने जो टॉप पहना है उसमें टैनिंग के निशान दिख रहे हैं।

एक्ट्रेस ने फोटो में अपने बाल को बांध रखा है। इस फोटो में फैंस की नजर उनके पीठ की टैनिंग से ज्यादा गर्दन पर गया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस जहां एक्ट्रेस को सनस्क्रीन और टैनिंग हटाने के देसी नुस्खे बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अच्छा हुआ दीपिका ने टैटू रिमूव करवा दिया।

बेबीमून एन्जॉय कर रही हैं दीपिका

एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में समंदर की लहर और सूरज की इमोजी बनाई हुई है। एक यूजर ने लिखा, क्या सनस्क्रीन लगाना भूल गई। दूसरे यूजर ने लिखा, आप बेसन, हल्दी और एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, 82e की सनस्क्रीन नहीं लगाई। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने कहा कि वो बेबी बंप कब दिखाएंगी।

एक्ट्रेस अपने काम से ब्रेक लेकर पति के साथ बेबीमून पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका प्रभास के साथ कल्कि एडी 2898 में नजर आएंगी। इसके अलावा सिंघम अगेन में भी नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article