Bhima Ott Release: तेलुगु सुपरस्टार गोपीचंद किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर की हाल ही में भीमा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। भीमा इस साल 8 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन ए हर्ष ने किया है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं ये फिल्म किस प्लेटफॉर्म और कब रिलीज होगी।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भीमा रिलीज होगी। मेकर्स ने भीमा का ट्रेलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। आप इस फिल्म को 25 अप्रैल से डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी भीमा
गोपीचंद और ए हर्षा की जोड़ी ने पहली बार साथ में काम किया है। ए हर्षा ने बतौर निर्देशक इस फिल्म से टॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म में प्रिया भवानी शंकर, मालविका शर्मा, वेनेला किशोर, रघु बाबू, नासिर, नरेश, मुकेश तिवारी मुख्य भूमिका में है। फिल्म जुड़वां बच्चे भीम और राम के इर्दगिर्द घूमती है जो जन्म के समय ही अलग हो जाते हैं। एक पुलिस ऑफिसर बनता है और दूसरा पुजारी। कुछ कारणों से पुलिसवाले की मौत हो जाती है। पुलिस वाले का भूत दूसरे भाई का साहरा लेकर देश के दुश्मनों से बदला लेता है। फैंस गोपीचंद की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
