बॉलीवुड

DC VS KKR: दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद ऋषभ पंत का हौसला बढ़ाने आए शाहरुख खान, गले लगाकर जीता लाखों लोगों का दिल

Shah Rukh Khan Hugged Rishabh Pant In IPL 2024: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने हमेशा ही अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता है। बीते दिन तो उन्होंने ऋषभ पंत को गले लगाकर ये साबित कर दिया कि वह यूं ही किंग खान नहीं कहे जाते हैं।

Image

शाहरुख खान ने ऋषभ पंत को लगाया गले

Shah Rukh Khan Hugged Rishabh Pant In IPL 2024: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनकी दरियादिली के लिए भी खूब जाना जाता है। वहीं बीते दिन तो उन्होंने मानो फिर से साबित कर दिया कि वह यूं ही किंग खान नहीं हैं। दरअसल, बीते दिन हुए आईपीएल मैच (IPL 2024) में कोलकाता नाइट राइडर्स से दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद वह ऋषभ पंत का हौसला बढ़ाने मैदान में पहुंच गए। इतना ही नहीं, उन्होंने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को गले लगाकर हार का दर्द कम करने की भी कोशिश की।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से लेकर इंस्टाग्राम तक पर शाहरुख खान के वीडियो की चर्चा हो रही है। वीडियो में नजर आया कि शाहरुख खान अपनी टीम से मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के पास जाते हैं। वह उनसे मिलने के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से भी मिलते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। शाहरुख खान से मिलने के बाद ऋषभ पंत के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिली।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "जिस तरह ये प्यार और सम्मान हर किसी के लिए दिखाते हैं, ये किसी सोने से कम नहीं है। सुनहरे दिल वाला आदमी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "शाहरुख खान प्यार, आशीर्वाद और प्रेरणा खिलाड़ियों को दे रहे हैं, जिससे ये अगले मैच में अच्छा खेल सकें। ये सभी खिलाड़ियों को खिलाड़ी के तौर पर ही देखते हैं न कि विरोधी की तरह। कैसे कोई इनसे नफरत कर सकता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article