बॉलीवुड

इस खूबसूरत हसीना पर आया शाहरुख खान के लाडले Aryan Khan का दिल! अक्षय और सलमान संग कर चुकी है काम

Shah Rukh Khan son Aryan Khan Dating This Brazilian Actress: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आर्यन को लेकर खबर है कि उनका दिल ब्राजील की मॉडल और एक्ट्रेस पर आ गया है।

Image

इस हसीना को डेट कर रहे हैं आर्यन खान

Shah Rukh Khan son Aryan Khan Dating This Brazilian Actress: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहते हैं। लेकिन वह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने स्वैग तो कभी अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के कारण आर्यन खान (Aryan Khan) चर्चा में आ ही जाते हैं। लेकिन हाल ही में वह इन दोनों से इतर अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आर्यन खान को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह ब्राजील की मॉडल व एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे हैं। ये हसीना फिल्म 'देसी बॉयज' में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम भी कर चुकी है।

एंटरटेनमेंट गलियारे में मौजूद खबरों के मुताबिक, आर्यन खान (Aryan Khan) ब्राजील की लैरिसा बोन्सी (Larrisa Bonesi) को डेट कर रहे हैं। दरअसल, आर्यन खान का साल 2023 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि डीजे मार्टिन गैरिक्स के इवेंट का है। इस वीडियो में आर्यन खान लैरिसा बोन्सी व उनकी बहन के साथ दिखाई दिये। इस वीडियो को साझा करते हुए यूजर ने लिखा, "कुछ दिन पहले मैंने रेडिट पर कमेंट देखा था कि आर्यन खान लैरिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं। मैंने आर्यन का सोशल मीडिया एकाउंट चेक किया और उन्होंने लैरिसा के पूरे परिवार को फॉलो किया था।"

आर्यन खान (Aryan Khan) के सिलसिले में बात करते हुए यूजर ने आगे लिखा, "आर्यन ने डियावोल से लैरिसा बोन्सी (Larrisa Bonesi) की मम्मी के लिए तोहफा भेजा था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मैं गलत भी हो सकता हूं, लेकिन ये मेरा अनुमान है।" पोस्ट पर कमेंट करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, "आर्यन खान को लैरिसा बोन्सी की बर्थडे पार्टी में भी देखा गया था।"

बता दें कि आर्यन खान (Aryan Khan) की डेटिंग की खबरों पर आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता है, साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि भी नहीं करता है। ये खबर केवल अनुमान तक ही सीमित है। वहीं लैरिसा बोन्सी (Larrisa Bonesi) की बात करें तो वह सलमान खान के साथ भी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने भारत में रहते हुए कई प्रोजेक्ट्स में हाथ आजमाया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article