बॉलीवुड

पापा Dharmendra के किसिंग सीन पर शर्म से लाल हुई बेटी Esha Deol, कहा- 'हम हैरान रह गए थे..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 29, 2023, 08:27 AM IST

Dharmendra and Shabana Azmi Kissing scene: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में धर्मेंद्र (Dharmendra) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) का किसिंग सीन काफी वायरल हुआ है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई है। अब इस किसिंग सीन पर बेटी ईशा देओल का रिएक्शन सामने आ गया है।

Image

Dharmendra and Shabana Azmi

Dharmendra and Shabana Azmi Kissing scene: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 336 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे सितारे भी नजर आए हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर काफी चर्चा हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों के इस सीन ने बवाल ही मचा दिया। थिएटर्स में मौजूद फैंस सीटियां बजाने लगे। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई है। जिसके बाद अब धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने अपने पिता के किसिंग सीन पर रिएक्ट किया है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर शर्म से लाल हुईं ईशा

हाल ही में फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में ईशा देओल से जब धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर सवाल किया गया तो वह शर्म से लाल हो गईं। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह काफी हैरान कर देने वाला था। बाकि दर्शकों की तरह ही वह भी ये सीन देखकर दंग रह गई थीं। इससे पहले हेमा मालिनी ने भी इस सवाल पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा, ‘क्यों नहीं करेंगे वो किस, अगर जरूरत हुई तो करेंगे।’ फैंस धर्मेंद्र की दमदार एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article