बॉलीवुड

तमन्ना भाटिया के नाम पर सोनाक्षी सिन्हा ने खींची विजय वर्मा की टांग, शर्म से लाल हुए एक्टर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 3, 2023, 08:44 PM IST

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और विजय वर्मा (Vijay Verma) की अपकमिंग वेबसीरीज दहाड़ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर पर सोनाक्षी सिन्हा ने तमन्ना भाटिया के नाम पर विजय वर्मा को खूब चिढ़ाया। एक्टर इस दौरान शर्माते हुए नजर आए। विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

vijay verma and sonakshi sinha (credit pic: instagram)

Dahaad Trailer Release: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), विजय वर्मा (Vijay Verma) और गुलशन देवैया की अपकमिंग वेब सीरीज दहाड़ (Dahaad) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दहाड़ का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा इंस्पेक्टर के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर तीनों स्टार्स ने जमकर मस्ती की। ट्रेलर लॉन्च का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सोनाक्षी और गुलशन विजय वर्मा की टांग खींचते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स ने एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के नाम पर जमकर टांग खींचाई की। तमन्ना का नाम सुनते ही विजय शर्माने लगाते हैं।

दहाड़ के ट्रेलर लॉन्च पर सोनाक्षी सिन्हा ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस ग्रीन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विजय वर्मा भी रैडिश ब्राउन ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। वीडियो में दहाड़ की कास्ट ने अपने रोले के बारे में जानकारी दी। कलाकारों ने विजय को तमन्ना के नाम पर खूब चिढ़ाया।

तमन्ना का नाम सुनते ही शर्माने लगे विजय

वीडियो में सोनाक्षी कहती हैं कि आज तो उस लड़की को इतनी हिचकियां आ रही होगी क्योंकि हर कोई उसका ही नाम ले रहा है। विजय बस मुस्कुरा रहे होते हैं। विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

तमन्ना और विजय ने कुछ समय पहले ही एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया है। नए साल पर दोनों का किसिंग वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों के कई वीडियो और फोटो वायरल हो चुके हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। दहाड़ एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है जिसमें विजय किलर की भूमिका निभा रहे हैं। ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर 12 मई को रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article