बॉलीवुड

Jawan के 'रमैया वस्तावैया' पर झूम उठे क्रिकेटर Andre Russell, फैंस ने कहा 'शाहरुख खान को भी कर डाला फेल'...

Andre Russell Dancing On Jawan Song: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वेस्ट इंडीज क्रिकेटर आंद्रे रसेल शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने रमैया वस्तावैया पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस क्रिकेटर के डांस की तारीफ कर रहे हैं।

Image

Andre Russell Dancing On Jawan Song: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वेस्ट इंडीज क्रिकेटर आंद्रे रसेल शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने रमैया वस्तावैया पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस क्रिकेटर के डांस की तारीफ कर रहे हैं।

Andre Russell Dancing On Jawan Song: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों रिलीज के बाद भी हर जगह सुर्खियों में रहती है। फिल्म को देखन के लिए अभी भी सिनेमाघरो में भीड़ उमड़ी होती है। ऐसे में जवान अभी भी कमाई में बाकि फिल्मों के छक्के उड़ा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वेस्ट इंडीज क्रिकेटर जवान के गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो अब इंटरनेट पर हर जगह आग की तरह वायरल हो रही है।

एटली डायरेक्टेड फिल्म 'जवान' (Jawan) को भारत के साथ-साथ विदेश में भी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें आंद्रे रसेल (Andre Russell) शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने 'रमैया वस्तावैया' पर डांस कर रहे हैं। इस विदे को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा की 'आंद्रे ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को भी फेल क्र दिया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार हर जगह शेयर किया जा रहा है।

इसी के साथ फिल्म की कमाई की बात करें तो रिलीज के 14 दिन 10 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 518 करोड़ हो गया है और वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ के पार चली गई है। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ का था। फिल्म ने हाईएस्ट ओपनिंग कर बाहुबली, केजीएफ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया था, जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article