बॉलीवुड

Gadar फेम एक्ट्रेस Ameesha Patel के खिलाफ जारी हुआ वारंट, 2.5 करोड़ की ठगी मामले में बढ़ेंगी मुश्किलें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 7, 2023, 08:48 AM IST

Warrant issued against Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीशा पटेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में रांची कोर्ट ने अमीशा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस मामले में वारंट जारी कर दिया है। एक्ट्रेस पर ठगी के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद अब रांची की सिविल कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ फैसला दिया है।

Image

Warrant issued against Ameesha Patel

KEY HIGHLIGHTS
  • अमीशा पटेल के खिलाफ जारी हुआ वारंट।
  • चेक बाउंस केस में बढीं एक्ट्रेस की मुश्किलें।
  • रांची की सिविल कोर्ट ने जारी किया वारंट।

Warrant Issued Against Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गदर फेम एक्ट्रेस के खिलाफ ठगी मामले में रांची के एक सिविल कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है। अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल दोनों के खिलाफ यह वॉरंट चेक बाउंस मामले में जारी किया गया है। वारंट जारी होने के बाद एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हालांकि ठगी का यह मामला करीब 5 साल पुराना है। साल 2018 में एक्ट्रेस के खिलाफ फिल्ममेकर अजय सिंह ने केस दर्ज किया था। अमीषा पटेल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने म्यूजिक वीडियो बनाने का झूठा वादा किया था, जिसके बाद उन्होंने पूरा पेमेंट भी ले लिया था। लेकिन न तो उन्होंने वीडियो शूट की और न ही पैसे वापस किेए हैं। इस मामले में अब रांची कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ फैसला सुनाया है।

अमीषा पटेल मे की इतने करोड़ की ठगी

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमीषा पटेल के खिलाफ यह वारंट रांची की एक सिविल कोर्ट ने जारी किया है। सिर्फ वारंट ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के खिलाफ समन तक जारी हो गया है। हालांकि बावजूद इसके न तो अमीषा पटेल और न ही उनका वकील कोर्ट में हाजिर हुआ है, अब देखना होगा कि आने वाली सुनवाई में कोर्ट किस तरह का फैसला लेती है।

बाउंस हो गया 2.5 करोड़ का चेक

शिकायतकर्ता अजय सिंह ने बताया कि एक्ट्रेस ने म्यूजिक वीडियो में काम करने का वादा किया था, हालांकि वह बाद में मुंह कर गईं। जिसके बाद यह तय हुआ कि अमीषा को साल 2018 तक ब्याज सहित सारे पैसे लौटाने होंगे। हालांकि एक्ट्रेस ने पैसे लौटने के लिए 2.5 करोड़ का एक चेक तो दिया लेकर वह बाउंस हो गया। जिसके बाद अजय ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article