बॉलीवुड

Tabbu की इस फिल्म में दिखेंगे कॉमेडियन Kapil Sharma: बोलीं- आप आए बहार आई, जानें- क्रू में और कौन-कौन है?

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 07:47 PM IST

The Crew Latest News: इस बीच, शर्मा ने कहा कि तब्बू के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए सम्मान की बात है। कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तब्बू जी, मैं आपकी पहली फिल्म से ही आपका प्रशंसक हूं। आपके इस स्नेह के लिए धन्यवाद।"

Image

कॉमेडियन कपिल शर्मा। (फाइलः इंस्टाग्राम)

The Crew Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू स्टारर फिल्म 'द क्रू' में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आएंगे। यह जानकारी अदाकारा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने बताया है कि इस कॉमेडी फिल्म के पहले फेज की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें शर्मा अतिथि भूमिका में दिखेंगे।

उन्होंने सोमवार (19 जून, 2023) की रात शर्मा के साथ ली गई सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, "आप आए बहार आई। फिल्म 'द क्रू' का हिस्सा बनने के लिये दिल की गहराइयों से आपका धन्यवाद कपिल। आपके शो में होने से लेकर आपको मेरे सह-कलाकार के रूप में देखना मेरे लिये हमेशा एक खुशी की बात रही है।"

Kapil Sharma with Tabbu

तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर किया है।

इस बीच, शर्मा ने कहा कि तब्बू के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए सम्मान की बात है। कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तब्बू जी, मैं आपकी पहली फिल्म से ही आपका प्रशंसक हूं। आपके इस स्नेह के लिए धन्यवाद।"

वैसे, रिया कपूर और एकता कपूर की ओर बनाई जा रही ‘द क्रू’ का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article