बॉलीवुड

Cocktail 2: अगस्त में शूटिंग शुरू करेंगे शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना, 2026 में होगी रिलीज

Cocktail 2 Shoot Start in August: सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की रोमांटिक ड्रामा 'कॉकटेल' के सीक्वल यानी 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) बनाने की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना अगस्त महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

Image

Shahid Kapoor, Kriti Sanon and Rashmika Mandanna's Cocktail 2

Cocktail 2 Shoot Start in August: साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की रोमांटिक ड्रामा 'कॉकटेल' रिलीज हुई थी। इस मूवी को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म के गाने आज भी लोगों के बीच छाए रहते हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि 'कॉकटेल' के सीक्वल के लिए निर्माता दिनेश विजान ने लव रंजन साथ हाथ मिलाया है। निर्माताओं ने इस मूवी को फ्रेंचाइजी में बदलने का फैसला लिया है। मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है। 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की तिकड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई देगी।

अगस्त से शुरू कर दी जाएगी 'कॉकटेल 2' की शूटिंग

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार मेकर्स ने 'कॉकटेल 2' की शूटिंग करने के लिए अगस्त का महिना चुना है। इस मूवी को इंडिया के साथ यूरोप में भी शूट किया जाएगा। मेकर्स 'कॉकटेल 2' की शूटिंग साल 2026 की जनवरी तक पूरी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद, कृति और रश्मिका अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन तीनों लीड एक्टर्स के साथ-साथ कई एक्टर्स की कास्टिंग होने अभी बाकी है।

'कॉकटेल 2' का निर्देशन होमी अदजानिया द्वारा किया जाएगा। यह मूवी लव रंजन द्वारा लिखी गई है। उम्मीद है कि मेकर्स इस मूवी को साल 2026 के सेकंड हाफ में रिलीज कर देंगे। शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बता करें तो उन्हें कृति सेनॉन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म 'देवा' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई। इसके अलावा रश्मिका मंदाना हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आई थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article