बॉलीवुड

'Cocktail 2': रश्मिका मंदाना ने 'Tujhko' गाने की झलक की शेयर, बाद में किया डिलीट, फैंस हुए कंफ्यूज

Rashmika Mandanna's Cocktail 2: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'कॉकटेल 2' के गाने 'तुझको' की झलक साझा करने के बाद इसे कुछ ही देर में डिलीट कर दिया।

Image

'कॉकटेल 2' का गाना रश्मिका मंदाना ने किया डिलीट (Pic Credit: X)

Rashmika Mandanna's Cocktail 2: रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'कॉकटेल 2' लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी का नया गाना 'माशूका' रिलीज किया, जो फैन्स के बीच काफी वायरल भी हो रहा है। 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) का 'माशूका' गाना जैसे ही रिलीज, उसके कुछ देर बाद कई लोगों ने आरोप लगाया कि यह 1993 के एक इतालवी सॉन्ग' Se So Arrubate A Nonna से कॉपी है। अब इसके बाद रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 'कॉकटेल 2' के रोमांटिक गाने 'तुझको' की एक लीक हुई झलक दिखाकर फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया। हैरानी की बात यह है कि रश्मिका मंदाना ने इस गाने को लेकर किए पोस्ट को डिलीट कर दिया है। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी Mohanlal की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़)

'तुझको' गाने की झलक शेयर करते ही रश्मिका मंदाना ने किया डिलीट

रश्मिका मंदाना ने अब फिल्म 'कॉकटेल 2' के 'तुझको' गाने की झलक दिखाने के बाद अब इसे सोशल मीडिया पर डिलीट कर दिया है। कई लोग कंफ्यूज है कि आखिर रश्मिका मंदाना ने इस गाने की झलक को डिलीट क्यों किया? फैन्स भी सोशल मीडिया पर अजीब-अजीब रिएक्शन्स दे रहे हैं। कुणाल और दीया की प्यारी केमिस्ट्री की झलकियां शेयर करते हुए रश्मिका ने इस गाने को "हमेशा रहने वाले प्यार की आवाज़" बताया। लाइव वोटिंग के दौरान फैन्स को यह देखकर अजीब लग है क्योंकि रश्मिका ने कुछ ही घंटों बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। (इसे भी पढ़ें: Chand Mera Dil Day 1 Prediction: 'पति पत्नी और वो दो' को धूल चटाएगी Lakshya-Ananya की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)

इस दिन रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनॉन स्टारर 'कॉकटेल 2' 19 जून को रिलीज होने वाली है। 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जिसे होमी अदजानिया ने ही डायरेक्ट किया था। 'कॉकटेल' में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की तिकड़ी देखने को मिली थी। फिल्म अपने समय में दर्शकों को इम्प्रेस करने में भी सफल रही थी। वैसे आप 'कॉकटेल 2' को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article