बॉलीवुड

Cirkus Trailer Released: हाउसफुल है रोहित शेट्टी की सर्कस, रणवीर सिंह-वरुण शर्मा की जोड़ी ने गुदगुदाया

Cirkus Trailer Released: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी नई फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें रणवीर सिंह डबल रोल में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस इस साल क्रिसमस के मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image

Cirkus Trailer Released:

Cirkus Trailer Released: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ-साथ वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर समेत कई मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। फिल्म सर्कस (Cirkus) का निर्देशन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने किया है, जो अपनी शानदार कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सर्कस का ट्रेलर देखकर इतना पक्का हो गया है कि रोहित शेट्टी इस क्रिसमस एक बार फिर से दर्शकों गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। सर्कस में दर्शकों को शानदार एक्टर्स के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी।

फिल्म सर्कस के ट्रेलर की बात करें तो यह जुड़वा लोगों की कहानी लग रही है, जो एक ही शहर में मौजूद हैं। इन लोगों की वजह से पूरा शहर कन्फ्यूज हो जाता है, जिसकी वजह से ऐसी सिचुएशन्स पैदा होती हैं कि हंसी आती है। रोहित शेट्टी हमेशा से ही कलरफुल फिल्में बनाते रहे हैं और सर्कस का ट्रेलर भी काफी रंग बिरंगा है।

हाउसफुल है रोहित शेट्टी का सर्कस

रोहित शेट्टी हमेशा से ही वो फिल्में बनाते रहे हैं, जिनको वो बनाना चाहते हैं। जिस कहानी ने उनके दिल में जगह बनाई, उसे ही उन्होंने पर्दे पर पेश किया। रोहित शेट्टी का विजन ही है, जिसने उन्हें इस दौर का सबसे सफल मसाला एंटरटेनर बनाया है लेकिन सर्कस का ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि वो हाउसफुल जोन में घुस गए हैं। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी हाउसफुल फ्रेंचाइजी भी कुछ-कुछ इसी तरह की है। हाउसफुल सीरीज की फिल्मों में सारे कलाकार एक ही जगह मौजूद होते हैं और उनमें कन्फ्यूजन की वजह से कॉमेडी सिचुएशन्स पैदा होती हैं। सर्कस का ट्रेलर भी इससे अलग नजर नहीं आ रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का खास कैमियो होगा, जो ट्रेलर में नजर आता है। दीपिका पादुकोण को देखकर मुस्कुराहट आती है, जो सर्कस ट्रेलर की हाइलाइट हैं। वैसे आपको फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article