Cirkus Trailer First Review: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म सर्कस का ट्रेलर कुछ ही देर में दर्शकों के सामने होगा। फिल्म सर्कस का निर्देशन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने किया है, जो इस दौर के सबसे सफल मसाला एंटरटेनर हैं। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने सर्कस में दूसरी बार साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ने मिलकर सिम्बा बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म सिम्बा के बाद से ही दर्शक इन दोनों की जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हैं। दर्शकों का मानना है कि रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी सर्कस (Cirkus) के साथ उनका खूब मनोरंजन करेंगे।
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने फिल्म सर्कस के ट्रेलर का स्पेशल प्रिव्यू रखा था, जहां मीडिया के कुछ लोग भी पहुंचे थे। इन पत्रकारों के अनुसार फिल्म सर्कस एक मसाला एंटरटेनर है, जो दर्शकों का क्रिसमस के दौरान खूब मनोरंजन करेगी। जाने-माने फिल्म क्रिटीक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर से सर्कस ट्रेलर की तारीफ की है। तरण आदर्श ने लिखा है, ‘मैंने सर्कस का ट्रेलर देख लिया है। मैं कम शब्दों में अपनी बात रखूंगा कि रोहित शेट्टी ने साल 2021 में सूर्यवंशी के साथ बॉलीवुड को राहत की सांस दी थी और साल 2022 का अंत वो अपने ही स्टाइल में करने वाले हैं। फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आएगी। रोहित शेट्टी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो बॉलीवुड की हिट मशीन हैं।’
ऐसा नहीं है कि सभी पत्रकारों को सर्कस का ट्रेलर पसंद आया है। उमैर संधू को रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर कुछ कास पसंद नहीं आया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि फिल्म सर्कस का ट्रेलर औसत है क्योंकि रोहित शेट्टी ने इसमें कई सारे मसाले एक साथ मिला दिए हैं। उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘कई सारे मसाले फिल्म को खराब कर देते हैं। फिल्म सर्कस का ट्रेलर मजेदार नहीं है।’
फिल्म सर्कस के ट्रेलर को लेकर पत्रकार दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ ही देर में रोहित शेट्टी फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज कर देंगे। देखना होगा कि दर्शकों को यह कितना पसंद आया है।
