बॉलीवुड

Cirkus box office collection Day 3: रणबीर सिंह की सर्कस को नहीं मिला क्रिसमस का तोहफा, आई एक और बुरी खबर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2022, 11:40 AM IST

Cirkus box office collection Day 3: रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस (Cirkus) बॉक्स ऑफिस पर लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के मेकर्स ने उम्मीद लगाई हुई थी कि क्रिसमस के मौके पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढोत्तरी हो सकती है। हालांकि क्रिसमस पर भी फिल्म फेल हो गई है।

Image

Cirkus Total Box Office Collection

KEY HIGHLIGHTS
  • रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस बॉक्स पर हुई फेल।
  • क्रिसमस पर भी फिल्म की कमाई ने किया मेकर्स को निराश।
  • बॉक्स ऑफिस पर फेल हुए रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी।

Cirkus box office collection Day 3: बॉलीवुड एक्टररणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सर्कस (Cirkus) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। दर्शकों के साथ ही फिल्म के मेकर्स को उम्मीद थी कि सर्कस को क्रिसमत का फायदा मिल सकता है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। हालांकि रणवीर सिंह की फिल्म क्रिसमस के मौके पर भी जबरदस्त कमाई करने में फेल हो गई है। एक तरफ जहां हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 (Avatar: The way to water) बेहतरीन कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड फिल्म सर्कस के हाथ निराशा लगी है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है?

क्रिसमस पर फेल हुई सर्कस

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस को शुक्रवार 23 दिसंबर को रिलीज किया गया। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शकों ने फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं दिए। जिसके बाद शनिवार को फिल्म ने 6.40 करोड़ की बिजनेस किया। मेकर्स को उम्मीद थी कि क्रिसमस के मौके पर सर्कस की कमाई में भारी उछाल आ सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने रविवार को केवल 7.40 करोड़ का ही बिजनेस किया है। अब फिल्म की कुल कमाई रिलीज के तीन दिनों बाद लगभग 20 करोड़ हो गई है।

कुल 150 करोड़ के बजट पर बनी सर्कस की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार इशारा कर रही है कि यह फिल्म भारी नुकसान में जाने वाली और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटती नजर आ रही है।

फिल्म के शोज में होगी कटौती

इसके साथ ही अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आज यानी सोमवार से सर्कस के शोज में कटौती की जाने वाली है और फिल्म अवतार 2 के शोज को बढ़ाया जाएगा। इससे मेकर्स को और भी नुकसान हो सकता है। बता दें इस साल रणबीर सिंह की फिल्म 83 और जयेशभाई जोरदार भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थीं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article