बॉलीवुड

Gashmeer Mahajani के हाथ लगी बॉलीवुड की इस हसीना की फिल्म, नाम जानकार झूम उठेंगे फैन्स

Gashmeer Mahajani in Nushrratt Bharuccha's Chhori 2: टीवी एक्टर गशमीर महाजनी को हाल ही में डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखाला जा 10' में देखा गया था। इस शो से उन्होंने अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल की थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार गशमीर महाजनी के हाथ नुसरत भरूचा की 'छोरी 2' लगी है।

Image

Gashmeer and Nushrat

Gashmeer Mahajani in Nushrratt Bharuccha's Chhori 2: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर गशमीर महाजनी ने लोकप्रिय सीरियल 'इमली' से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। इस सीरियल में गशमीर को सुंबुल तौकीर खान के साथ देखा गया था। इस सीरियल से लोकप्रियता हासिल करने के बाद गशमीर महाजनी को सेलिब्रिटी डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया। इस शो में गशमीर ने अपने डांस से जजेज ही नहीं बल्कि सभी फैन्स को भी अपना दीवाना बनाया। ऐसे में अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक गशमीर महाजनी के हाथ एक बॉलीवुड का बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक गशमीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) विशाल फुरिया निर्देशित 'छोरी' के सीक्वल में नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अभिनेता 'छोरी 2' में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। गशमीर महाजनी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट भी नहीं सुनी और 10 मिनट के भीतर फिल्म करने का फैसला किया।गशमीर महाजनी ने यह भी कहा कि उन्हें नुसरत भरूचा के प्रोजेक्ट में काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।

टीओआई से बात करते हुए गशमीर महाजनी ने कहा था कि फिल्म हीरोइन के दृष्टिकोण के साथ चलती है। मेल कास्ट होने के बाद मेरा किरदार उन्हें सपोर्ट करेगा। इसमें बहुत सारा रोमांच, एक्शन और साजिश है। मैं अपने करैक्टर को लेकर बेहद उत्साहित हूं और मैं एक अभिनेता के रूप में एक्सप्लोर कर सकता हूं। गश्मीर ने नुसरत की तारीफ की और स्क्रिप्ट-रीडिंग सेशन के दौरान उनसे कई बार मुलाकात को याद किया। उन्होंने एक्ट्रेस को एक बहुत प्यारी लड़की और पूरी तरह से प्रोफेशनल बताया। 'छोरी 2' उनकी 2021 की हॉरर फिल्म का सीक्वल है, जो साल के इसी समय में रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले भाग में नुसरत ने एक गर्भवती महिला की भूमिका निभाई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article