बॉलीवुड

Chhaava: विक्की कौशल की आशा ताई ने उतारी नजर, वीडियो देख फैंस की भर आई आंखें

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2025, 05:46 PM IST

विक्की कौशल इस वक्त अपनी फिल्म छावा से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें आशा ताई विक्की कौशल की नजर उतार रही है। इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Image

Chhaava

Chhaava: विक्की कौशल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' की सफलता ता आनंद ले रहे हैं। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिस कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आशा ताई विक्की कौशल की नजर उतार रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा इमोशनल भी हो रहे हैं।

विक्की कौशल की फिल्म ' छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। विक्की कौशल की फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने कुछ दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया है। विक्की कौशल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर पर 'नजर उतारी' का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। विक्की कौशल की आशा ताई एक्टर की नजर उतर रही है। वीडियो में उनके घर पर लंबे समय से काम करने वाली आशा ताई रस्म निभाते हुए नजर आ रही हैं। विक्की जैसे ही घर में आते हैं तो आई पहले नजर उतारती हैं। विक्की हाथ जोड़कर वहा खड़े रहती हैं।

मैं उन्हें अपने जीवन में पाकर बहुत खुश हूं

इस वीडियो को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने लिखा-"आशा ताई ने मुझे बढ़ते देखा है... कद में और जीवन में, दोनों में। कल उन्होंने छावा देखी और कहा "उभे रहा, नजर उतरी आहे तुमची" (वहां खड़े रहो मुझे तुम्हारे लिए नज़र उतारने की रस्म करने दो) यह हमेशा से उनका प्यार दिखाने और मुझे बुरी चीजों से बचाने का तरीका रहा है। मैं उन्हें अपने जीवन में पाकर बहुत खुश हूं।"

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

फिल्म अब दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये केफिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज का रोल कर रहे हैं। येसुबाई का रोल रश्मिका मंदाना, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना, जीनत-उन-निसा बेगम के रूप में डायना पेंटी, सोयराबाई के रूप में दिव्या दत्ता, कवि कलश के रूप में विनीत कुमार सिंह और हम्बीरराव मोहिते नजर आ रहे हैं।

End of Article