बॉलीवुड

Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 1: डबल डिजिट में भी ओपनिंग नहीं कर पाई कंगना की चंद्रमुखी 2, देखें कलेक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 29, 2023, 08:35 AM IST

Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) में बेहतरीन काम किया है। फिल्म में कंगना के साथ ही राघव लॉरेन्स ने भी जबरदस्त काम किया है, अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Chadramukhi 2 Box Office Prediction Day 1

Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 1 (Early Trends): बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) में बेहतरीन काम किया है। फिल्म में कंगना के साथ ही राघव लॉरेन्स ने भी जबरदस्त काम किया है, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत रिस्पॉन्स मिला है। कंगना और राघव की जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू ही सामने आ रहे हैं। 28 सितंबर 2023 के दिन चंद्रमुखी 2 को फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिली है। बावजूद इसके फिल्म ने देशभर में ठीक-ठाक कमाई कर ली है। शुरुआती ट्रेंड को देखने के बाद कंगना रनौत और मेकर्स की सांस में सांस तो जरूर आई होगी। आइए अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

कंगना की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई

चंद्रमुखी 2 में राघव लॉरेन्स के कैरेक्टर को हमेशा की तरह काफी प्यार मिल रहा है, उनकी कॉमिक टाइमिंग, एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी एकदम हिट है। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत को चंद्रमुखी के तौर पर देखना काफी लाजवाब एक्सपीरियंस रहने वाला है। अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालें तो मूवी ने पहले दिन 7.5 करोड़ की कमाई कर ली है, ये कमाई सभी भाषाओं में हुई है। फिल्म की कमाई वीकेंड पर बढ़ सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article