बॉलीवुड

Celina Jaitly ने 10 लाख रुपये मंथली मेंटेनेंस और 100 करोड़ रुपये मांगा हर्जाना, कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

Celina Jaitly on Husband Peter Haag: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। इतना ही नहीं दर्ज किए गए केस में अब सेलिना जेटली ने 10 लाख रुपये मंथली मेंटेनेंस और 100 करोड़ के हर्जाने की बड़ी मांग की है।

Image

Pic Credit: Instagram

Celina Jaitly on Husband Peter Haag: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सेलिना जेटली को लेकर 25 नवंबर के दिन एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस फाइल किया है। सेलिना जेटली ने मुंबई में डोमैस्टिक वायलेंस एक्ट के प्रोविजन के तहत मामला दर्ज कराया है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 12 दिसंबर को होनी है।

कोर्ट में फाइल की गई कंप्लेंट

सेलिना जेटली की वकील निहारिका करंजवाला ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि कंप्लेंट सालों से चल रही है। उन्होंने कहा, 'यह बात सच है कि हमने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत क्रूरता और घरेलू हिंसा, शारीरिक और भावनात्मक दोनों के लिए शिकायत दर्ज की है, जो मिस जेटली और मिस्टर पीटर हाग के विवाह के दौरान कई सालों तक चली।'

कई तरह की रखी गई हैं मांगें

दायर की गई याचिका में कई तरह की राहत की मांग की गई है। निहारिका करंजवाला ने कहा, 'सेलिना को दिए जाने वाले मुआवजे, गुजारा भत्ते और उनके बच्चों के संबंध में हमने कई रिक्वेस्ट की हैं।' उन्होंने बताया कि सेलिना जेटली की चिंता इस समय उनके बच्चों को लेकर है, जो इस समय ऑस्ट्रिया में उनके पति पीटर हाग के साथ हैं।

100 करोड़ रुपये देना होगा मुआवजा

कोर्ट में दाखिल किए गए डाक्यूमेंट्स एक मुताबिक सेलिना जेटली ने 10 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता मांगा है। उन्होंने अपनी इनकम को लेकर हुए नुकसान के लिए 50 करोड़ रुपये की भी मांग की। करंजवाला ने बताया कि यह अमाउंट तब का है, जब सेलिना को कथित तौर पर "अपने करियर के पीक" में काम छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। दर्द और पीड़ा के लिए उन्होंने अलग से 50 करोड़ रुपये की और डिमांड की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article